मुरादाबाद: महफिल-ए-सिमां में कव्वालों ने बाधा समां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। शहर के मोहल्ला हाफिज बन्ने की पुलिया स्थित नोमान मंसूरी के आवास पर महफिल-ए-सिमां का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि रामपुर स्थित दरगाह हजरत खुरमा शरीफ के सज्जादानशीन सय्यद शाह मियां, सांसद डा. एसटी हसन और देहात विधायक हाजी नासिर कुरैशी रहे। 

महफिल-ए-सिमां में कव्वालों ने अपने कलाम पेश कर वाहवाही लूटी। महफिल के अंत में नायब शहर इमाम मुफ्ती सय्यद फहद अली ने मुल्क में अमन के लिए दुआ कराई। 

इस मौके पर खानकाही एकता मिशन से दरगाह हजरत सुल्तान साहब के सज्जादानशीन अली नईम चिश्ती, दरगाह हजरत शाह मुकम्मल साहब के सज्जादानशीन शिबली मियां, सय्यद यूसुफ अली कुद्दूसी, असद मोलाई, मुफ्ती दानिश उल कादरी व हाजी सलाउद्दीन मंसूरी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:- संभल: नाले में मिला उतराता मिला पल्लेदार का शव, सनसनी

संबंधित समाचार