महाराष्ट्र : ठाणे जिले की जेलों में 3,794 की क्षमता के मुकाबले 9,284 कैदी बंद 

महाराष्ट्र : ठाणे जिले की जेलों में 3,794 की क्षमता के मुकाबले 9,284 कैदी बंद 

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले की विभिन्न जेलों में 9,284 कैदी बंद हैं, जबकि उनकी आधिकारिक क्षमता 3,794 है। राज्य कारागार विभाग की एक रिपोर्ट में सोमवार को इस बात का खुलासा हुआ। रिपोर्ट के अनुसार, कल्याण जेल में 2,061 कैदी हैं, जबकि इसकी आधिकारिक बंदी क्षमता 540 है।

वहीं ठाणे केंद्रीय कारागार में वर्तमान में 4,356 कैदी हैं, जबकि इसकी क्षमता 1,105 कैदियों की है। इसमें कहा गया कि जिले की जेलों में कैदियों की संख्या 9,284 है जो निर्धारित क्षमता से 5,390 अधिक है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि 2,124 कैदियों को समायोजित करने की क्षमता वाले तलोजा केंद्रीय कारागार में अब 2,848 कैदी हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि हालांकि जिले की जेलों में केवल 60 महिला कैदियों को रखा जा सकता है, लेकिन उनमें 290 महिला बंदी हैं। 

ये भी पढ़ें : गुरु ग्रंथ साहिब को प्रदर्शन स्थल पर ले जाने का मामला: समिति ने रिपोर्ट सौंपी 

ताजा समाचार

Hockey India : टीम में अच्छा तालमेल हैं...यूरोप दौरे पर भारतीय जूनियर महिला टीम की कप्तान होंगी ज्योति सिंह 
हल्द्वानी: महिला कांग्रेस का SDM ऑफिस के बाहर प्रदर्शन, सांसद प्रज्ज्वल के खिलाफ कार्रवाई की मांग
गोंडा : सुखमनी नदी के अस्तित्व पर मंडरा रहा खतरा, सूखे भू-भाग पर दबंगों का कब्जा
Ganga Saptami 2024: इस बार 14 मई को मनाया जाएगा गंगा सप्तमी का पर्व, इस दिन करें ये अचूक उपाय...जीवन में सफलता होगी प्राप्त
लोकसभा चुनाव के बीच सपा ने उठाया बड़ा कदम, श्याम लाल पाल को बनाया प्रदेश अध्यक्ष
हल्द्वानी से ज्यादा नैनीताल में ध्वनि प्रदूषण, पर्यटकों की आवाजाही बनी कारण