महाराष्ट्र: भाषण देते समय मंच पर बेहोश होकर गिरे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, चुनावी सभा के दौरान बिगड़ी तबीयत

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

यवतमाल। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बुधवार को पूर्वी महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में एक चुनावी रैली में भाषण के दौरान बेहोश हो गये। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता गडकरी पुसाद में चुनाव प्रचार कर रहे थे, जो यवतमाल-वाशिम लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

गडकरी जैसे ही बेहोश हुए उनके साथ मौजूद सुरक्षाकर्मी उन्हें मंच से बाहर ले गए। हालांकि, केंद्रीय मंत्री कुछ मिनट बाद ठीक हो गए और उन्होंने अपना भाषण पूरा किया। गडकरी (66) ने 'एक्स' पर इस घटना की जानकारी देते हुए एक पोस्ट में कहा, ‘‘महाराष्ट्र के पुसाद में एक चुनावी रैली में गर्मी के कारण बेचैनी महसूस हुई। लेकिन, अब मैं पूरी तरह ठीक हूं और अगली रैली में हिस्सा लेने के लिए वरुड जा रहा हूं।’’ 

ये भी पढे़ं- मुसलमानों को ओबीसी लिस्ट में कर्नाटक सरकार ने किया शामिल, NCBC चिंतित क्यों?

 

संबंधित समाचार