गुरु ग्रंथ साहिब को प्रदर्शन स्थल पर ले जाने का मामला: समिति ने रिपोर्ट सौंपी 

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अमृतसर। गुरु ग्रंथ साहिब के 'सरूप' (प्रतिलिपि) को प्रदर्शन स्थलों पर ले जाने के संबंध में फैसला करने के लिए अकाल तख्त द्वारा गठित एक समिति ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। इस समिति ने सिख धार्मिक संगठनों, शिक्षाविदों और विद्वानों के विचार प्राप्त करने के बाद अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की है। अकाल तख्त सिखों की सर्वोच्च धार्मिक संस्था है। समिति ने अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह को अपनी यह रिपोर्ट सौंपी है।

अकाल तख्त ने यह तय करने के लिए 16 सदस्यीय एक उपसमिति का गठन किया था कि क्या गुरु ग्रंथ साहिब को धरना और प्रदर्शन स्थलों के अलावा उन जगहों पर ले जाया जा सकता है, जहां पवित्र ग्रंथ का अनादर होने की आशंका होती है। उपसमिति के समन्वयक करनैल सिंह पीर मोहम्मद ने रविवार को सीलबंद रिपोर्ट ज्ञानी हरप्रीत सिंह को सौंपी।

हालांकि, उन्होंने यह कहते हुए रिपोर्ट के बारे में जानकारी साझा करने से इनकार कर दिया कि यह जत्थेदार का विशेषाधिकार है। पीर मोहम्मद ने कहा कि उन्होंने और पैनल के अन्य सदस्यों ने शिक्षाविदों, विद्वानों और धार्मिक संगठनों से मुलाकात की, जिसमें दशमेश तरना दल, दमदमी टकसाल, सिख मिशनरी कॉलेज - रूपनगर, चीफ खालसा दीवान, गुरु गोबिंद सिंह स्टडी सर्कल - लुधियाना और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी शामिल हैं।

अकाल तख्त सचिवालय के एक अधिकारी ने कहा कि 'पंज सिंह साहिबान' या पंज प्यारे द्वारा रिपोर्ट पर चर्चा करने के बाद इस मुद्दे पर निर्णय की घोषणा की जाएगी। बैठक 14 मार्च को स्वर्ण मंदिर परिसर में गुरुद्वारा मंजी साहिब दीवान हॉल में होनी है। यह मुद्दा पिछले महीने की अजनाला की घटना के बाद सामने आया था, जब कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल सिंह और उनके समर्थकों ने अवरोधक तोड़ दिए थे और अमृतसर शहर के बाहरी इलाके में एक पुलिस थाने में घुस गए थे और पुलिस से भिड़ गए थे। प्रदर्शनकारी अमृतपाल के एक सहयोगी की रिहाई की मांग कर रहे थे। 

ये भी पढ़ें : त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने प्रधानमंत्री से की भेंट

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Lucknow Fire Tragedy : लखनऊ पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, घटनास्थल का लिया जायजा, पीड़ितों से भी करेंगे मुलाकात
Lucknow Fire Tragedy : अलीगंज कोचिंग सेंटर अग्निकांड में अबतक 18 की मौत, CM ने की हाई लेवल मीटिंग, दो सदस्यीय एसआईटी गठित
Lucknow Fire Tragedy : 14 मिनट में पहुंचीं 22 एंबुलेंस, हादसे के बाद अलर्ट मोड में 108-102 सेवाएं, घायलों को तत्काल ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया
Lucknow Fire Tragedy : ट्रॉमा सेंटर में चीखें, आंसू और टूटते सपने... अपनों की तलाश में भटकते परिजनों की सिसकियों से गूंज उठा परिसर
लखनऊ अग्निकांड : नक्शे से अलग हुआ था निर्माण, फायर एनओसी भी नहीं, जांच में सामने आई बड़ी लापरवाही