मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काशी विश्वनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी, भैरव मंदिर में किया दर्शन-पूजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन किया। उन्होंने काशी की गलियों में प्रसिद्ध मलाईयां भी चखी। डॉ. यादव ने कहा " कई जन्मों के पुण्य के बाद कोई काशी आता है। मैं बाबा महाकाल की नगरी से आता हूं, इसलिए मैं इसके महत्व को समझता हूं। प्रदेश और देश पर बाबा की कृपा बनी रहे, यही कामना है। यह अभ्युदय का समय है।"

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार सरकार में मंत्री तथा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन को चुनने पर उन्हें बधाई दी और कहा कि वह युवा हैं तथा संगठन का उन्हें अच्छा खासा अनुभव है। कुशल नेतृत्व की मंगल कामनाएं करते हैं। भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं की ओर से उन्हें शुभकामनाएं।

मोहन यादव ने कहा कि देश इस समय विकास की ओर अग्रसर है। दर्शन-पूजन के बाद वह काशी की गलियों में भी कुछ देर घूमे। इस दौरान काशीवासियों ने 'हर हर महादेव' के उद्घोष के साथ उनका अभिवादन किया।

संबंधित समाचार