अयोध्या: महाराष्ट्र से भरतकुंड पहुंचा राम भक्तों का जत्था, दक्षिण मुखी प्राचीन भरत गुफा में टेक माथा किया पूजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मसौधा, अयोध्या, अमृत विचार। महाराष्ट्र के बीड़ जिले के करीब से मराठी राम भक्तों का जत्था शनिवार दोपहर बाद भरतकुंड पहुंचा। जहां दक्षिण मुखी प्राचीन भरत गुफा में भरत जी की चरण पादुका पर माथा टेक कर पूजन किया। इसके बाद भरत हनुमान मिलन मंदिर की परिक्रमा कर प्रेम मूर्ति भरत जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर पूजा अर्चना की। 

श्रद्धालुओं ने कहा कि इस पावन धरती पर आने का सौभाग्य श्रीराम जी की सेवा भाव से ही संभव हुआ है। मराठी राम भक्तों ने सरोवर में नौका विहार के दौरान सरोवर में मछलियों को आहार भी खिलाया। 

नेतृत्व कर रहे महाराष्ट्र के बीड़ जिले के निवासी तुकारामपुरी गंगाधर गिरी, लातूर, गणेश पाटिल, अंबाजी, सुंदर राव ने कहा कि जैसा सुनते रहे हैं आज वैसा ही प्रेम मूर्ति भरत‌जी का साक्षात दर्शन मिला। मंदिर के महंत परमात्मा दास जी ने अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

ये भी पढ़ें -देश तोड़ने वाली ताकतों से लड़ने के लिए बना INDIA गठबंधनः अविनाश पांडेय

संबंधित समाचार