बरेली : लाखों का सोना लेकर कारीगर फरार, महिला से भी की ठगी

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

बरेली,अमृत विचार। सोने के जेवरात बनाने वाला कारीगर 41 लाख रुपए का सोना लेकर फरार हो गया है। कारीगर को पांच सौ ग्राम 24 कैरेट सोना एक सर्राफा ने जेवरात बनाने के लिए दिया था। जबकि एक महिला से करीगर ने परिवारिक समस्या बताकर 12 लाख रुपए के सोने के जेवर लिए थे। जो दस दिन में वापस करने को कहा गया था। दोनों जगह से सोना लेने के बाद कारीगर लापता हो गया है। काफी तलाशने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। दोनों पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।
 
क्या है मामला ? 
किला थाना क्षेत्र के बमनपुरी में रहने वाले मनीष रस्तोगी रस्तोगी सर्राफा हैं। वह सोने-चांदी के जेवरात बनवाकर बेचते हैं। उन्होने छोटी बमनपुरी के रहने वाले सरदार मनजीत सिंहको बीते दिनों 24 कैरेट का पांच सौ ग्राम सोना जेवर बनाने के लिए दिया था। इस दौरान कारीगर मनजीत सिंह ने चार से पांच दिन में सोने के जेवर बनाकर देने की बात कही थी। करीब तय समय पर कारीगर को फोन किया। जिसके बाद से ही कारीगर के दोनों नंबर बंद जा रहे हैं। घर पहुंचकर देखा तो पता चला कि घर पर ताला लगा हुआ है। 

सरदार मनजीत ने दूसरी घटना पड़ोस की रहने वाली महिला पूनम वर्मा पत्नी दिनेश वर्मा के साथ की है। आरोपी एक फरवरी को महिला के घर पहुंचा और परिवारिक समस्या बताकर करीब दस लाख रुपए की मांग की। पैसे न होने पर और कुछ अन्य लोगों के कहने पर महिला ने पैसों के बदले में 12 लाख रुपए के घरेलू जेवर आरोपी को काम चलाने के लिए दे दिए। 

कुछ दिन बाद जेवर मांगने पर आरोपी कारीगर ने गाली-गलौज कर उसे भगा दिया। आसपास के लोगों ने बैठकर जल्द सोना वापस करने की बात कही। जिसके अगले दिन आरोपी घर पर ताला डालकर फरार हो गया। जिसके बाद से ही अब तक आरोपी का कोई सुराग नहीं लग रहा है। इस मामले में किला में एडीजी के आदेश पर सर्राफा और महिला की ओर से दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं।

ये भी पढ़ें- बरेली : महिला की मौत...परिवार ने बेटा ना होने पर ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप

संबंधित समाचार