26 मार्च: 'आधुनिक मीरा' महादेवी वर्मा का जन्मदिन, बांग्लादेश की स्थापना, जानिए आज का इतिहास 

Amrit Vichar Network
Published By Himanshu Bhakuni
On

नई दिल्ली। महान कवयित्री महादेवी वर्मा का जन्म 26 मार्च, 1907 को हुआ। हिंदी साहित्य में निराला, प्रसाद, पंत के साथ साथ महादेवी वर्मा को छायावाद युग का एक महान स्तम्भ माना जाता है। महादेवी गद्य विधा की भी महत्वपूर्ण हस्ताक्षर थीं। उन्हें साहित्य अकादेमी फेलोशिप, ज्ञानपीठ और पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया। उनकी कविताओं में अन्य भावों के अलावा विषाद की अभिव्यक्ति मुख्य रूप से होने के कारण उन्हें आधुनिक मीरा के नाम से भी संबोधित किया गया है। इसके अलावा इस दिन 1971 में बांग्लादेश ने खुद को स्वतंत्र देश घोषित किया और दक्षिण एशियाई देशों के समूह में एक नया सदस्य शामिल हो गया। 

देश दुनिया के इतिहास में 26 मार्च की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा
922 : ईरानी सूफी संत और कवि मंसूर अल-हल्लाज का निधन।
1907 : कवयित्री महादेवी वर्मा का जन्म।
1953 : डॉ. जोनास साल्क ने पोलियो से बचाव के लिए नए टीके की खोज की घोषणा की।
1971 : शेख मुजीबुर्रहमान ने बांग्लादेश को स्वतंत्र देश घोषित किया। 
1972 : तत्कालीन राष्ट्रपति वी वी गिरी ने पहले अन्तरराष्ट्रीय संस्कृत सम्मेलन का उद्घाटन किया। 
1973 : गूगल के सह-संस्थापक और कम्प्यूटर वैज्ञानिक लैरी पेज का जन्म। 
1973 : लंदन स्टॉक एक्सचेंज में महिलाओं की भर्ती की शुरुआत। 
1975 : जैविक हथियार संधि अस्तित्व में आई।
1979 : अमेरिका में मिस्र-इजराइल समझौते पर हस्ताक्षर हुये।
2020 : कोरोना वायरस से दुनियाभर में मरने वालों की संख्या 21 हजार से अधिक हुई। यूरोप में महामारी के मामले 2,50,000 के पार। 

ये भी पढ़ें : 25 मार्च : कलकत्ता गजट में भारतीय भाषा में पहला विज्ञापन प्रकाशित, जानिए आज का इतिहास

 

टॉप न्यूज

पाइप लाइन में योजनाएं,जाम से कराह रहा शहर... प्रभारी मंत्री ने विधान भवन के सामने से बड़े वाहनों पर प्रतिबंध का दिया था निर्देश
लखनऊ में तेजी से खुल रहे रोजगार के नए दरवाजे... प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना में क्षेत्र ने मारी बाजी, मार्च 2026 में पहला DBT भुगतान
ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ईरानी राजदूत का बड़ा संदेश: चाबहार पोर्ट को बताया दोस्ती का मजबूत प्रतीक, जानें क्या-क्या बोले फथाली
विकसित यूपी-भारत की नई उड़ान: केशव प्रसाद मौर्य बोले, ये बजट लाएगा औद्योगिक क्रांति और आत्मनिर्भरता का नया अध्याय
राज्यपाल ने स्कूली बच्चों को पुरस्कार देकर बढ़ाया उत्साह, जनभवन में सम्पन्न हुई लखनऊपेक्स डाक टिकट प्रदर्शनी