रेलवे ने कोच नहीं, वंदे भारत की सीट, अंदरूनी पैनल का ऑर्डर दिया है : टाटा स्टील 

Amrit Vichar Network
Published By Om Parkash chaubey
On

नई दिल्ली। वंदे भारत ट्रेन के लिए टाटा स्टील दिए गए ऑर्डर के संबंध में कंपनी ने स्पष्ट किया है कि रेलवे ने वंदे भारत ट्रेन की सीटों और अंदरूनी पैनलों का ऑर्डर दिया है। यह उसके कोच या डिब्बों के विनिर्माण का ऑर्डर नहीं है।

ये भी पढ़ें - सरकार ने एक्स-रे मशीन के आयात पर सीमा शुल्क बढ़ाकर 15 प्रतिशत किया 

टाटा स्टील के प्रौद्योगिकी और नई सामग्री कारोबार विभाग के उपाध्यक्ष देवाशीष भट्टाचार्य ने कहा, टाटा स्टील 225 करोड़ रुपये के ऑर्डर के तहत वंदे भारत रेल के 23 डिब्बों के लिए हल्की सीटें और 16 डिब्बों के लिए फाइबर से लैस पॉलिमर कम्पोजिट-आधारित अंदरूनी पैनल की आपूर्ति करेगी।

कुछ मीडिया संस्थानों ने खबर चलाई थी कि टाटा स्टील को वंदे भारत रेल के डिब्बे बनाने का ऑर्डर मिला है, जो कि गलत और निराधार है। हमें डिब्बों के विनिर्माण का ऑर्डर नहीं मिला है। उन्होंने कहा, टाटा स्टील को ठेके की पूरी प्रक्रिया से गुजरने के बाद यह ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर 225 करोड़ रुपये का था।

ये भी पढ़ें - देश में उत्पादित प्राकृतिक गैस के लिए मूल्य सीमा तय करने पर विचार करेगा मंत्रिमंडल 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

पाइप लाइन में योजनाएं,जाम से कराह रहा शहर... प्रभारी मंत्री ने विधान भवन के सामने से बड़े वाहनों पर प्रतिबंध का दिया था निर्देश
लखनऊ में तेजी से खुल रहे रोजगार के नए दरवाजे... प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना में क्षेत्र ने मारी बाजी, मार्च 2026 में पहला DBT भुगतान
ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ईरानी राजदूत का बड़ा संदेश: चाबहार पोर्ट को बताया दोस्ती का मजबूत प्रतीक, जानें क्या-क्या बोले फथाली
विकसित यूपी-भारत की नई उड़ान: केशव प्रसाद मौर्य बोले, ये बजट लाएगा औद्योगिक क्रांति और आत्मनिर्भरता का नया अध्याय
राज्यपाल ने स्कूली बच्चों को पुरस्कार देकर बढ़ाया उत्साह, जनभवन में सम्पन्न हुई लखनऊपेक्स डाक टिकट प्रदर्शनी