Barabanki News : जनचौपाल में हजारों ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान, जानिए क्या बोले सत्येंद्र कुमार

Amrit Vichar Network
Edited By Deepak Mishra
On

बाराबंकी, अमृत विचार। असंद्रा बाजार में सोमवार को आयोजित जनचौपाल में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सत्येंद्र कुमार बारी ‘बीनू’ ने ग्रामीणों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए। जनचौपाल में लोगों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण होने से ग्रामीणों में उत्साह और भरोसा देखने को मिला।

सत्येंद्र कुमार बारी ने कहा कि कोई भी पीड़ित और जरूरतमंद व्यक्ति न्याय के लिए भटकने को मजबूर न हो, यही उनका संकल्प है। उन्होंने बताया कि आयोग आपके द्वार अभियान के तहत प्रदेशभर में जन सहायता केंद्र और जन संपर्क कार्यालय खोले जा रहे हैं।

इसी क्रम में बाराबंकी प्रदेश का 30वां जनपद बना, जहां असंद्रा बाजार में जन संपर्क कार्यालय स्थापित किया गया है। जनचौपाल में ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पेंशन, आवास, भूमि विवाद, राजस्व और सामाजिक योजनाओं से जुड़ी समस्याएं रखीं, जिनके समाधान के लिए संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम में विधायक दिनेश रावत, ब्लॉक प्रमुख आरती रावत, मंडल अध्यक्ष शशांक, उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, थाना अध्यक्ष, खंड विकास अधिकारी, बिजली विभाग, पीआरडी विभाग, समाज कल्याण अधिकारी, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, लेखपाल और ग्राम सचिव समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार