LSG vs DC IPL 2023: मेयर्स का अर्धशतक, लखनऊ सुपर जायंट्स ने बनाये छह विकेट पर 193 रन

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

लखनऊ। लखनऊ सुपर जायंट्स ने सलामी बल्लेबाज काइल मेयर्स की 73 रन की पारी से शनिवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ छह विकेट विकेट पर 193 रन बनाये। मेयर्स के अलावा लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए निकोलस पूरन ने 36 रन और अंत में आयुष बदोनी ने सात गेंद में 18 रन का योगदान दिया। दीपक हुड्डा ने 17 और कृणाल पंड्या ने नाबाद 15 रन बनाये। दिल्ली कैपिटल्स के लिए चेतन सकारिया और खलील अहमद ने दो दो जबकि अक्षर पटेल, कुलदीप यादव एक एक विकेट झटके। 

दोनों टीमें इस प्रकार...
 
लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेइंग इलेवन : केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुड्डा, क्रुणाल पांड्या, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), आयुष बडोनी, मार्क वुड, जयदेव उनादकट, रवि बिश्नोई, आवेश खान

दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग इलेवन: डेविड वार्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, मिशेल मार्श, रिले रोसौव, सरफराज खान (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, चेतन सकारिया, खलील अहमद, मुकेश कुमार।

यह भी पढ़ें:-PBKS vs KKR IPL 2023: पंजाब किंग्स ने कोलकाता को 7 रनों से हराया, बारिश की वजह से बाधित हुआ मैच

संबंधित समाचार