makhana side effects: पेट का पानी सोख सकता है मखाना, ऐसे लोग गलती से भी भूलकर न खाएं
Makhana Side Effects: मखाने में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। मखाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। जिसका सेवन हर त्योहार के मौके पर हो सकता है। मीठा बनाना हो तो भी और नमकीन बनाना हो तो भी। उपवास में भी मखाने खाए जाते हैं। हालांकि मखाने सभी को सूट नहीं करते। चूंकि ये कमल के बीजों से बनते हैं। यानी पानी में उगने वाली चीज है। इसलिए कई लोगों पर इसका विपरीत असर पड़ता है। उन्हें अलग-अलग किस्म की एलर्जी हो सकती है। इसलिए मखाने खाने के बाद कोई एलर्जी के संकेत दिखें तो मखाने से परहेज करें।
मखाना कब नहीं खाना चाहिए
मखाने में में सोडियम कम होता है और ये मैंगनीज, पोटेशियम, मैग्नीशियम, थियामिन, प्रोटीन और फास्फोरस जैसे तमाम गुणों से भरपूर है। लेकिन, मखाना खाने के कितने भी फायदे क्यों न हो कुछ लोगों के लिए इसे खाना नुकसानदेह हो सकता है। जी हां, इन लोगों के लिए मखाना का फाइबर नुकसानदेह है जिसे पचाना थोड़ा मुश्किल होता है और ये कई बीमारियों का कारण बन सकता है और इन्हें मखाना खाने के नुकसानों को उठाना पड़ सकता है। कैसे, जानते हैं
मखाना कब नहीं खाना चाहिए
अगर आपका पेट है कमजोर
अगर आपका पेट कमजोर हैं तो आपको मखाना खाने से बचना चाहिए। दरअसल, ये मखाना पेट के लिए भारी है और इसे पचाना आसान नहीं होता है। इसके फाइबर को पचाने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी की जरुरत होती है और जब आप इसे खाते हैं तो ये पेट का पानी सोखने लगता है। ऐसे में ज्यादा मात्रा में इसका सेवन कब्ज की समस्या का कारण बन सकता है। इसके अलावा पेट दर्द और ब्लोटिंग आदि भी हो सकती है। इसलिए, कमजोर पाचन तंत्र वाले मखाना खाने से बचें।
किडनी स्टोन में दिक्कत
किडनी स्टोन की दिक्कत में मखाना खाना, कई समस्याओं का कारण बन सकता है। दरअसल, किडनी स्टोन की दिक्कत शरीर में कैल्शियम की अधिकता होने की वजह से होती है और और ऐसे में कैल्शियम से भरपूर मखाने का सेवन, इस समस्या को और तेजी से बढ़ा सकता है। इसलिए अगर आपको किडनी स्टोन की समस्या है तो मखाना खाने से बचें।
डायरिया
डायरिया होने पर भी मखाने का सेवन सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। दरअसल, मखाना फाइबर से भरपूर फूड है और फाइबर मल त्याग को बढ़ावा देता है। इसलिए अगर आपको दस्त की समस्या है तो, मखाना खाने से आपकी समस्या कई गुना बढ़ सकती है। इसलिए इस स्थिति में मखाना खाने से बचने की कोशिश करें।
ये भी पढ़ें-
