China-Taiwan Conflict: ताइवान रक्षा मंत्रालय ने सीमा के नजदीक पता लगाई चीन के 58 सैन्य विमानों की गतिविधि 

Amrit Vichar Network
Published By Bhawna
On

ताइपे। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को कहा कि उसने स्वशासित द्वीप के पास चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के 58 विमानों और नौ जहाजों का पता लगाया है। चीन ने शनिवार को घोषणा की थी कि उसके सशस्त्र बल आठ से 10 अप्रैल तक ताइवान के आसपास के समुद्री क्षेत्र और हवाई क्षेत्र में सैन्य अभ्यास करेंगे। चीन के अनुसार, यह अभ्यास ताइवान की स्वतंत्रता के समर्थकों के लिए एक चेतावनी है। साथ ही चीन की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए एक उपाय है। 

चीन ने यह कदम ताइवान के राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन के ग्वाटेमाला और बेलीज से वापस आने के दौरान लॉस एंजिल्स में अमेरिकी सदन के अध्यक्ष केविन मैककार्थी और अन्य सांसदों से मिलने के कुछ दिनों बाद उठाया है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय के अनुसार 58 पीएलए विमान (जिनमें लड़ाकू जेट जे-10, जे-11 और जे-16, एक एच-6 जेट बमवर्षक और एक वाई-20 कार्गो विमान शामिल हैं) का पता स्थानीयानुसार रविवार को रात 12 बजे तक चला। मंत्रालय ने कहा कि पता लगाए गए विमानों में से 31 ने ताइवान जलडमरूमध्य की तथाकथित मध्य रेखा को पार किया और द्वीप के वायु रक्षा क्षेत्र में प्रवेश किया, जिनमें नौ चीनी युद्धपोतों का भी पता चला। 

उल्लेखनीय है कि साल 1949 से ताइवान चीन अलग स्वतंत्र रूप से शासित किया जा रहा है। चीन हालांकि इस द्वीप को अपना प्रांत मानता है, जबकि ताइवान अपनी चुनी हुई सरकार के साथ एक स्वायत्त देश मानता है, लेकिन स्वतंत्रता की घोषणा करने से गुरेज करता है। चीन ताइपे के साथ विदेशी राज्यों के किसी भी आधिकारिक संपर्क का विरोध करता है और द्वीप पर चीनी संप्रभुता को निर्विवाद मानता है।

ये भी पढ़ें :  Video : मेरा परिवार चोर है... कहिए ना! नवाज शरीफ की बेटी मरियम की बेइज्जती हुई वायरल 

संबंधित समाचार