शादी के दिन दूल्हे का दिखेगा जलवा, इन बातों का ध्यान रखकर सिर पर बांधें सेहरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शादी का दिन हर इंसान के लिए उसकी जिंदगी का खास दिन होता है। इस दिन को खास बनाने के लिए लोग महीनों पहले से शादी की तैयारियों में लग जाते हैं। इस दिन के लिए दुल्हनें अपनी शादी के आउटफिट पर बहुत ध्यान देती हैं और वो चाहती हैं उनकी ड्रेस नई और अलग हो। वहीं आज के दौर में दूल्हे भी पीछे नहीं हैं। वही भी अपनी शादी के दिन जलवे बिखेरने के लिए काफी पहले से तैयारियों में जुट जाते हैं। बता दें दूल्हे के लुक में सबसे अहम उनका सेहरा होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि सेहरा खरीदते वक्त आपकी थोड़ी सी लापरवाही आपके लुक को खराब कर सकती है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी बातें बताएंगे जिनको ध्यान में रखकर आपको अपनी शादी का सेहरा लेना चाहिए। ताकि आप अपने वेडिंग लुक में एक दम अलग दिखें। 

ट्रेंडिग सेहरे 
अगर आप अपनी शादी में रॉयल लुक अपनाना चाहते हैं तो राजस्थानी पगड़ी एक बेहतर विकल्प है। अगर रंग की बात करें गोरे या गेंहुए रंग के लोगों पर लाल, पीले जैसे रंगों को ले सकते हैं। सांवले रंग पर मैरून, गुलाबी जैसे शेड्स की पगड़ी ज्यादा जचती है। वहीं इसके साथ ही आप अपनी सिंपल कॉटन या सिल्क की रंग-बिरंगी पगड़ी के साथ स्टोन या मोती का ब्रॉन्च भी लगा सकते हैं। इससे दूल्हे का लुक और भी शाही लगेगा। ये देखने में काफी रॉयल लगता है। वहीं फूल या मोती की लड़ी वाले सेहरे काफी क्लासी लगते हैं। आप इसे लाइट रंग के आउटफिट के साथ पहन सकते हैं।

इन बातों का रखें ख्याल
अगर आप फूलों से सजा सेहरा कैरी करने का सोच रहे हैं तो ध्यान रखें कि इसके फूल एकदम ताजा हों। ये फूल काले नहीं पड़ने चाहिए। अपने सेहरे का रंग अगर आप दुल्हन के आउटफिट से मैच करेंगे तो ये काफी अच्छा लगेगा। फोटोज में भी ये काफी अच्छा लगता है। वहींअपने सेहरे के साइज का खास ध्यान रखें। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो ये पूरे समय खिसकता रहेगा। इससे आपका लुक भी खराब हो सकता है। 

ये भी पढे़ं- लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में कम तो नहीं हो रहा है प्यार, पार्टनर के इन संकेतों से करें पहचान

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज