बहराइच : शादी में हर्ष फायरिंग करने वाले दो गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Published By Pradumn Upadhyay
On

अमृत विचार, बहराइच । शहर के मोहल्ला मंसूरगंज में आयोजित विवाह समारोह में हर्ष फायरिंग करने वाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथी फायरिंग में प्रयुक्त होने वाले तमंचा और कारतूस को सीज कर दिया है। दरगाह थाना क्षेत्र के मंसूरगंज मोहल्ले में नफत अली पुत्र बकरीदी के यहां सोमवार को विवाह कार्यक्रम आयोजित था।

इस विवाह में मोहम्मद आरिफ पुत्र जमील अहमद और मोहम्मद नसीम पुत्र रहीम निवासी मंसूरगंज ने हर्ष फायरिंग की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। प्रभारी निरीक्षक आरडी मोर ने बताया कि उपनिरीक्षक नितिन उपाध्याय की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के निर्देश दिए। मंगलवार को दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि हर्ष फायरिंग में बरामद तमंचा और कारतूस को सीज कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें - बहराइच : डीजे बजते ही हुई घबराहट, हार्ट अटैक से ग्रामीण की मौत

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

लखनऊ की तरह कूड़ा निस्तारण करेगा BMC, बॉम्बे हाईकोर्ट की मॉनिटरिंग कमेटी ने पीसीटीएस और एफसीटीएस को सराहा
यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर विशेषज्ञों ने दिए टिप्स: महत्वपूर्ण अध्याय और प्रश्नों पर केंद्रीत करें परीक्षार्थी, 18 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं
प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी-2026 :  राज्यपाल ने किया उद्घाटन, किसान हुए सम्मानित
CTET 2026 के लिए जारी हुआ प्रवेश पत्र: देश के 140 शहरों में आज और कल होगी परीक्षा, ऐसे करें डाउनलोड
18% टैरिफ और 'मेक इन इंडिया' मजबूती... इन भारतीय सामानों पर दिखेगा ट्रेड डील का असर, दोनों देशों ने जारी किया संयुक्त बयान