नोएडा : गार्डन गैलेरिया मॉल के पब में चले लात-घूंसे: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो, पुलिस ने 7 लोगों को किया अरेस्ट 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 38ए स्थित गार्डन गैलेरिया मॉल के एक निजी बार में बाउंसरों द्वारा युवक के साथ की गई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बाउंसर एक युवक को जमीन पर गिराकर बेरहमी से पीट रहे हैं, जबकि आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने नजर आ रहे हैं। 

जानकारी के अनुसार, बीती शुक्रवार की रात कुछ युवक गार्डन गैलेरिया मॉल के एक बार में पार्टी करने पहुंचे थे। पार्टी समाप्त होने के बाद जब वे बाहर निकल रहे थे, तभी किसी बात को लेकर बार के बाउंसरों से उनकी कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामूली बहस हाथापाई में बदल गई और बाउंसरों ने युवक पर हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही नोएडा सेक्टर-39 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। 

पुलिस के अनुसार, डांस करने को लेकर बार के बाहर दो पक्षों में आपसी विवाद हुआ था। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने विवाद में शामिल दोनों पक्षों के कुल सात व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की है। 

चूंकि इस गार्डन गैलेरिया मॉल में कई पब, रेस्तरां, बार,क्लब,आदि हैं जहां से ऐसी घटनाएं कई बार सामने आई हैं जिसमें कई बार नशे की हालत में पार्टी करने आए लोग आपस में या किसी न किसी से किसी भी बात पर भीड़ जाते हैं या झड़प कर लेते है जिसकी कई बार वीडियो वायरल हो जाती है जो दूर खड़े अन्य लोगों द्वारा बनाकर अन्य माध्यमों से फैला दी जाती है। फिलहाल वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। वहीं, इस घटना के बाद मॉल और बार की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

ट्रेड डील से कृषि, चावल, डेयरी उत्पाद सुरक्षित: इन सेक्टर में खुले बाजार, जानें अमेरिका के साथ व्यापार से जुड़ी अहम बातें
महापौर सुषमा खर्कवाल ने चीफ इंजीनियर को लगाई फटकार, नगर निगम मुख्यालय के नवीन भवन निर्माण में बाधा पेट्रोल पंप हटाने के निर्देश
लखनऊ छावनी के MSC स्टेडियम में शुरू हुई अग्निवीर भर्ती रैली: पहले दिन 13 जिलों की कराई प्रक्रिया, शामिल हुए 265 अभ्यर्थी
मुख्यमंत्री जनता सेवा बसों के चालकों-परिचालकों के मानदेय में बढ़ोतरी, ग्रामीण परिवहन को मजबूत और टिकाऊ बनाने का लक्ष्य
फाइलेरिया उन्मूलन : यूपी में साथ आए UPSRLM और पंचायती राज, 65 हजार स्वयं सहायता समूह गांव-गांव फैलाएंगे जागरूकता