बहराइच : नाबालिक के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बहराइच । कोतवाली मुर्तिहा क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिक के साथ युवक ने बुधवार को दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि पीड़ित को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

कोतवाली मुर्तिहा अंतर्गत एक गांव निवासी 15 वर्षीय नाबालिक बुधवार को घर के सामने मौजूद थी। तभी बोझिया गांव में आए मोतीपुर थाना क्षेत्र के नद्धा पुरैना गांव निवासी सत्यदेव पहुंच गया। उसने नाबालिक के साथ ज्यादती करते हुए दुष्कर्म किया। इसके बाद जान माल की धमकी देते हुए फरार हो गया। नाबालिक ने घर पर आपबीती बताई।

कोतवाल शशि कुमार राणा ने बताया कि तहरीर मिलते ही दुष्कर्म और एससी एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया। नाबालिक को मेडिकल परीक्षण के लिए महिला पुलिस के साथ जिला अस्पताल भेज दिया गया। गुरुवार को उप निरीक्षक मदन लाल गौतम, ओंकार चौधरी, महिला सिपाही मनीषा यादव की टीम ने आरोपी को बोझिया गांव से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कोतवाल ने बताया कि आरोपी को 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें - हरदोई : कार ने मारी ई-रिक्शे को टक्कर, चपेट में आए बाइक सवार बाप-बेटे की मौत

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Lucknow Fire Tragedy : लखनऊ पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, घटनास्थल का लिया जायजा, पीड़ितों से भी करेंगे मुलाकात
Lucknow Fire Tragedy : अलीगंज कोचिंग सेंटर अग्निकांड में अबतक 18 की मौत, CM ने की हाई लेवल मीटिंग, दो सदस्यीय एसआईटी गठित
Lucknow Fire Tragedy : 14 मिनट में पहुंचीं 22 एंबुलेंस, हादसे के बाद अलर्ट मोड में 108-102 सेवाएं, घायलों को तत्काल ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया
Lucknow Fire Tragedy : ट्रॉमा सेंटर में चीखें, आंसू और टूटते सपने... अपनों की तलाश में भटकते परिजनों की सिसकियों से गूंज उठा परिसर
लखनऊ अग्निकांड : नक्शे से अलग हुआ था निर्माण, फायर एनओसी भी नहीं, जांच में सामने आई बड़ी लापरवाही