बागेश्वर की ममता बनीं जनपद की पहली व राज्य की दूसरी महिला टैक्सी चालक

बागेश्वर की ममता बनीं जनपद की पहली व राज्य की दूसरी महिला टैक्सी चालक

बागेश्वर, अमृत विचार। जनपद के काफलीगैर तहसील की ममता जोशी जनपद की पहली व राज्य की दूसरी महिला टैक्सी चालक बनी हैं। वह प्रतिदिन जैन करास से बागेश्वर तक सवारियां लेकर आती हैं और इसके बाद अल्मोड़ा आना जाना करती हैं। ममता के इस निर्णय से जनपद वासियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। ममता शांति टूर एंड ट्रेवल्स के नाम से टैक्सी संचालन कर रही है। 

जैनकरास पालड़ीछीना की ममता जोशी ने बताया कि बताया कि उसके पति सुरेश जोशी लाकडाउन से पूर्व दिल्ली में निजी कंपनी में कार्य करते थे। लाकडाउन में घर आए इसके बाद उन्होंने खुद की टैक्सी ली व यहीं पर अपना कार्य करने लगे। कभी कभार अन्य कार्य होने पर उसके पति यदि कहीं जाते तो आर्थिक स्थित डगमगा जाती। जिस पर उसने स्वयं टैक्सी संचालन करने का मन बनाया व कार चलाना सीखा। 

आठ माह के प्रयास के बाद वह अच्छी तरह से चालक बनीं तो उसने टैक्सी चलाने का मन बनाया व लाइसेंस बनवा लिया। इसके बाद वह प्रतिदिन जैन करास से सवारियां लेकर सुबह बागेश्वर आती हैं व यहां से नंबर में अल्मोड़ा जाती हैं तथा वहां से सवारियां लेकर बागेश्वर आती हैं। ममता की तीन साल की बेटी है। ममता के इस कदम की सोशल मीडिया की जमकर तारीफ हो रही है। इधर विभिन्न टैक्सी यूनियनों ने भी ममता की तारीफ कर उसको पूर्ण सहायता देने का वादा किया।

आपको बता दें कि राज्य की पहली महिला टैक्सी चालक बनने का गौरव रेखा लोहुमी पांडे को है। रेखा का बचपन भी बागेश्वर जनपद में बीता है तथा उसकी शिक्षा दीक्षा भी यहीं हुई है। रेखा मूल रूप से गरूड़ के भेटा गांव की है। उसका मायका भेटा में है। उसका विवाह रानीखेत में हुआ। इधर दूसरी महिला टैक्सी चालक देने का गौरव भी बागेश्वर जनपद को ही मिला है।

यह भी पढ़ें- Bageshwar News : चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क से बच्चों को मिलेगी यातायात नियमों की सीख, जल्द किये जाएंगे विकसित