Pakistan के बजट को बनावटी बताकर PTI नेताओं ने की आलोचना, वित्त मंत्री पर लगाया आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पाकिस्तान। पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार द्वारा पेश बजट की पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के नेताओं ने आलोचना करते हुए इसे बनावटी और अवास्तविक करार दिया। पीटीआई के नेताओं ने वित्त मंत्री पर आरोप लगाया कि ब्याज भुगतान और गैर-कर राजस्व मद में एक ट्रिलियन (1,000 अरब) रुपये का घालमेल किया गया है।

विदेशी मुद्रा भंडार तेजी से घटने के कारण दिवालिया होने के खतरे से जूझ रही पाकिस्तान सरकार ने शुक्रवार को वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 14.4 अरब रुपये का बजट पेश किया। नेशनल असेंबली (संसद का निचला सदन) में डार ने बजट पेश किया और कहा कि सरकार का लक्ष्य आगामी वित्तीय वर्ष में 3.5 फीसदी की विकास दर हासिल करने का है।

 पीटीआई नेताओं ने इसे ‘इंस्टाग्रामेबल बजट’ करार दिया। पीटीआई नेता हमद अजहर ने आरोप लगाया कि वेतन बढ़ोतरी समेत कई ऐलान वोट बैंक को बरकरार रखने के लिए किये गये हैं। अजहर ने कहा कि वित्त मंत्री ने मुद्रास्फीति को कम करने और अर्थव्यवस्था को डूबने से बचाने के लिए किसी योजना का जिक्र नहीं किया जबकि कच्चे माल के आयात पर प्रतिबंध के कारण औद्योगिक उत्पादन में पिछले दो महीनों के दौरान 25 फीसदी की गिरावट आई है। अजहर ने कहा, ‘‘बजट के सभी लक्ष्य पिछले साल की तरह बनावटी और अवास्तविक हैं।’’

ये भी पढ़ें:- Turkey की फैक्टरी में विस्फोट से पांच लोगों की मौत, इमारत का एक हिस्सा ढहा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म