प्रतापगढ़ : गोद लेने वाली महिला के बेटे ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, बेच दिया नवजात
बिस्मिल्लाह नर्सिंग होम में कराया था प्रसव, संचालक फरार
प्रतापगढ़, अमृत विचार। जिस महिला ने बच्ची के पालन - पोषण के लिए गोद लिया। उसी के बेटे ने ब्लैकमेल कर दरिंदगी। 16 साल की उम्र में किशोरी गर्भवती हो गई और बच्चे को जन्म दिया तो उसे मारने की योजना बनाई। बाद में उस बच्चे को बेच दिया। इस मामले में पुलिस ने दुष्कर्म करने वाले युवक समेत नौ पर केस दर्ज कर तलाश में जुट गई है।
नगर कोतवाली क्षेत्र की एक बच्ची जब छह साल की थी, तो उसके माता-पिता का निधन हो गया। इसके बाद एक महिला ने बच्ची को लालन - पालन के लिए मांग किया। वह बच्ची हमदर्द बनने वाली महिला के घर बड़ी होने लगी तो महिला के बेटे की नजर उस पर गलत हो गई। सोलह वर्ष की होने पर एक दिन नहाते समय चोरी से उसका वीडियो बना लिया। हालांकि अमृत विचार इस वीडियो और तथ्यों की पुष्टि नहीं करता।
इसके बाद वही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देता था। यह धमकी देकर वह किशोरी के साथ आये दिन दुष्कर्म करने लगा,इससे किशोरी गर्भवती हो गई। इस कुकृत्य को छिपाने के लिए बीते मार्च में विक्रम चौराहे पर स्थित एक निजी नर्सिंग होम में बच्चे का जन्म कराया गया। इसके बाद आरोपित अख्तरी बेगम, दुष्कर्म आरोपित अक्षय बाबू व अन्य ने बच्चे को मार देने की बात नर्सिंग होम संचालक से की। इस पर उसने बच्चे को न मारकर खुद ही पालने के लिए गोद ले लिया। जबकि किशोरी को यह बताया गया कि उसका बच्चा मर गया है। इसके तीन महीने बाद बच्चे को एक व्यक्ति के हाथों बेच दिया गया। जब वह बच्चा मांगने गई तो उसे बिजली के करंट का झटका देकर प्रताड़ित किया गया। हद तो तब हो गई जब इतना सब कुछ होने के बाद किशोरी से फिर दुष्कर्म का प्रयास किया गया।
इसके बाद हिम्मत कर किशोरी की बहन आगे आई। एसपी से मिलकर पूरी बात बताई। एसपी सतपाल अंतिल के आदेश पर नगर कोतवाली में नौ आरोपितों अक्षय बाबू, उसकी मां अख्तरी बेगम, उसके पिता रशीद, बिस्मिल्लाह नर्सिंग होम के संचालक व संचालिका, छोटे बाबू,शेबा,अब्बास और नाहिद पर रविवार रात केस दर्ज किया गया। नर्सिंग होम बंद कर संचालक,संचालिका के अलावा सभी आरोपित फरार हैं।
.jpg)
बोले जिम्मेदार
अक्षय बाबू, उसकी मां अख्तरी बेगम,पिता रशीद, नर्सिंग होम संचालक सहित घटना में शामिल नौ आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। गहनता से पड़ताल की जा रही है। जल्द आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा। -सतपाल अंतिल,एसपी प्रतापगढ़
ये भी पढ़ें -यूपी पुलिस का ऑपरेशन कनविक्शन दिलायेगा पीड़ितों को जल्द न्याय, जानें क्या है पूरा अभियान
