बिजनौर : जेल से रिहा युवक पर हमला, गोली लगने से हमलावर के साथी की मौत

Amrit Vichar Network
Published By Bhawna
On

आरक्षी और एसएसआई भी घायल, आरोपी पकड़ा

घायल एसएसआई का उपचार करता स्वास्थ्य कर्मचारी।

बिजनौर,अमृत विचार। जिला कारागार से रिहा हो रहे युवक को मारने के लिए पहुंचे दो युवकों में से एक को जेल कर्मियों ने पकड़ लिया। अपने आप को घिरता देख उसके साथी ने युवक पर फायर झोंका तो गोली उसके साथी को ही लग गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरक्षी राजीव कुमार व एएसआई रंजीत कुमार घायल भी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने उसके साथी को दबोच लिया। 

शुक्रवार देर शाम राजन पुत्र नरपाल निवासी शादीपूरा जोना थाना किरतपुर बिजनौर जिला कारागार से रिहा हो रहा था। उसी दौरान राजन पर हमला करने के उद्देश्य से विशाल शर्मा पुत्र दीपक शर्मा निवासी ग्राम बिशनपुरा थाना स्योहारा अपने साथी रौनक पुत्र धर्मेंद्र निवासी हीमपुर दीपा तमंचा लेकर जिला कारागार गेट पर पहुंच गए। वहां मौजूद जेल कर्मियों ने विशाल पंडित को पकड़ लिया। 

इसी दौरान दूर खड़े उसके साथी रौनक में तमंचे से फायरिंग की जिससे गोली उसी के साथी विशाल पंडित को लग गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।  पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने बताया कि राजन सुरक्षित है तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। पकड़े गए युवक से जानकारी हासिल की जा रही है।

ये भी पढ़ें : बिजनौर: कुर्बानी को लेकर नई परंपरा शुरू करने के प्रयास में 18 लोग गिरफ्तार

संबंधित समाचार