Uttrakhand: उत्तराखण्ड में राजनैतिक दलों के 20 हजार से अधिक बीएलए नियुक्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के कम में मुख्य निर्वाचन अधिकारी के विशेष प्रयासों के बाद उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजनैतिक दलों ने अबतक 20863 बूथ लेवल एजेंट्स की नियुक्ति कर दी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने दलों का आभार प्रकट करते हुए उनसे जल्द से जल्द शत प्रतिशत बीएलए नियुक्त करने का अनुरोध किया है।

वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी द्वारा 89 प्रतिशत जबकि इंडियन नेशनल कांग्रेस द्वारा 84 प्रतिशत बीएलए की नियुक्ति की जा चुकी है। प्रदेश के 13 में से 5 जनपद ऐसे हैं जहां दोनों ही दलों द्वारा शत प्रतिशत बीएलए की नियुक्ति की जा चुकी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में भाजपा ने 10551, कांग्रेस ने 9869, सीपीआई (एम) ने 326 और बीएसपी ने 117 बीएलए की नियुक्ति की है। 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर. सी. पुरुषोत्तम ने बताया कि आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में मतदाता सूची के शुद्धिकरण में बीएलए की अहम भूमिका रहेगी।उन्होंने कहा कि आयोग के निर्देश पर प्रदेश में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों से बैठक कर शत प्रतिशत बीएलए नियुक्त करने का अनुरोध किया था जिसके बाद राजनैतिक दलों ने अधिकांश बीएलए की नियुक्ति कर दी है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता