रायबरेली : फंदे पर लटका मिला नवविवाहिता का शव, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप 

Amrit Vichar Network
Published By Jagat Mishra
On

नसीराबाद/ रायबरेली, अमृत विचार। डेढ़ माह पहले शादी करके ससुराल आई नव विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला है। घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका की बड़ी बहन ने हत्या करके शव फंदे पर लटकाए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
      
घटना थाना क्षेत्र के गांव पूरे बंधन सिंह मजरे आलमपुर की है। गांव के आकाश सिंह की शादी 16 मई को क्षेत्र के गांव पूरे मतऊ मजरे लहेगा निवासी राकेश सिंह की पुत्री मंजू से हुई थी। शनिवार की सुबह मंजू का शव उसके घर के कमरे में फंदे पर लटकता हुआ मिला है। इस घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पाकर गांव पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

9 (48)

मृतका की बड़ी बहन पिंकी ने कोतवाली में लिखित शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया है कि शादी के बाद से उसकी बहन को दहेज में चार पहिया वाहन के लिए तरह-तरह से प्रताड़ित किया जाता रहा है। इस बारे में उसकी बहन ने पूरे परिवार को सूचना दी थी। उनके माता पिता दिल्ली में रहकर नौकरी करते है। ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान होकर उसकी बहन उसके पास चली आई थी। दो दिन पहले ही उसके ससुराल वाले आकर किसी तरह समझा बुझाकर उसको ससुराल ले गए थे। उसके बाद शनिवार को  उसकी हत्या करके शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया है। इस तहरीर के बाद पुलिस ने ससुराल पक्ष के कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।

ये भी पढ़ें -फिल्म स्टार सलमान खान को धमकी देने वाले शेरा की फोटो वायरल, छोटा शकील और अतीक से रहा है खास Connection

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

बांग्लादेश में हिंदुओं पर जुल्म बर्दाश्त नहीं: अयोध्या में VHP और बजरंग दल ने निकाली जन आक्रोश रैली, सरकार को दी चेतावनी- परिणाम भुगतने पड़ेंगे!
UP Vidhan Mandal: सीएम योगी का विपक्ष पर करारा हमला... माफिया के सामने झुकती थीं पिछली सरकारें, हमने कानून का राज स्थापित किया
हरिद्वार : यूपी गैंगस्टर पर पुलिस कस्टडी में हमला, पेशी पर ले जाते ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 कांस्टेबल सहित तीन घायल
UP Vidhan Mandal Session: विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री, दंगा क्या होता है-बरेली के मौलाना से पूछ लीजिए
फिर साथ आएगी हिट जोड़ी, माइथोलॉजिकल एपिक में अल्लू अर्जुन-त्रिविक्रम की ग्रैंड वापसी