बरेली: डीएम से निन्हा के परिवार ने मांगी मदद, भोजीपुरा में सिर काटकर की गई थी हत्या

Amrit Vichar Network
Published By Om Parkash chaubey
On

बरेली, अमृत विचार : भोजीपुरा के कंचनपुर पीपलसाना निवासी सुमन ने परिवार के साथ सोमवार को डीएम शिवाकांत द्विवेदी से कलेक्ट्रेट सभागार में मुलाकात की। सुमन ने डीएम को बताया कि उसके भाई निन्हा की रविवार को सिर काटकर हत्या कर दी गई थी। पिता की 20 साल पहले ही मौत हो चुकी है। निन्हा ही घर का इकलौता सहारा था। उसी की कमाई से परिवार का भरण पोषण होता था।

ये भी पढ़ें - बरेली: कचहरी की हवालात में आरोपी पर ब्लेड से किया जानलेवा हमला, जानें मामला

उनकी 55 साल की मां के पास भी जीवन यापन के लिए कोई सुविधा नहीं है। परिवार ने मांग की है कि सकरार से उसे 50 लाख की सहायता राशि, सरकारी आवास, शौचायय आदि की मदद की जाए। डीएम ने परिवार को हर संभव मदद कराने का आश्वासन दिया है। सुमन के साथ राष्ट्रहित पार्टी के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -  बरेली: कांवड़ियों पर पथराव...जोगी नवादा में बवालियों की गिरफ्तारी जारी, CCTV फुटेज से की जा रही पहचान

संबंधित समाचार