Bareilly: पुलिस लाइन में तैनात सिपाही की हार्ट अटैक से मौत, नाश्ता करने के बाद बिगड़ी हालत 

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। पुलिस लाइन में तैनात सिपाही की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इससे विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।

जिला औरेया के थाना अछल्दा के गांव रूपपुर निवासी वीरपाल पुलिस लाइन में तैनात थे। पत्नी संगीता के अनुसार गुरुवार की सुबह वीरपाल ने नाश्ता किया। नाश्ता करने के बाद अचानक तबीयत खराब होने पर वह आराम करने के लिए लेट गए। कुछ देर बाद पत्नी ने उन्हें उठाने की कोशिश की तो वह बेसुध थे। 

उसके बाद संगीता ने पड़ोसियों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वह 2006 बैच के सिपाही थे और तीन साल से पुलिस लाइन में तैनात थे। कोतवाली क्षेत्र के चौपुला के पास वह परिवार के साथ किराए के मकान में रह रहे थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया जिसमें हार्ट अटैक से मौत की पुष्टि हुई है। अधिकारियों की मौजदूगी में वीरपाल को पुलिस लाइन में सलामी देने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

 

संबंधित समाचार