सीमा हैदर 2024 में लड़ेंगी चुनाव! केंद्रीय मंत्री ने इस पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ, नोएडा। नोएडा के रहने वाले सचिन मीना के प्यार के खातिर अपने चार बच्चों संग अवैध रूप से नेपाल के रास्ते अवैध तरीके से भारत आने वाली पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर को जहां एक तरफ बॉलीवुड से फिल्म ऑफर हुई तो वहीं दूसरी तरफ अब एक पार्टी ने उन्हें अपने चुनाव चिन्ह पर 2024 में लोकसभा चुनाव लड़वाने का ऐलान किया है।

दरसअल पाकिस्तानी सीमा हैदर को एनडीए की सहयोगी और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले की पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इण्डिया (RPI) ने पार्टी में शामिल होने का न्यौता दिया है। अब ऐसे में बताया जा रहा है कि सीमा हैदर ने भी आरपीआई के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। 

पार्टी के पदाधिकारियों का कहना है सीमा हैदर को पार्टी महिला विंग की अध्यक्ष बनाया जाएगा। साथ ही उनकी बोलने कि शैली को देखते हुए पार्टी प्रवक्ता भी बनाया जाएगा। यहां तक कि पार्टी ने अपने सिंबल पर सीमा हैदर को चुनाव लड़वाने की बात कही है। अब बस पार्टी को सुरक्षा एजेंसियों की जांच में सीमा को क्लीन चिट मिलने का इंतजार है।

आरपीआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मासूम किशोर ने इस बात की जानकरी देते हुए कहा कि सीमा हैदर पाकिस्तानी नागरिक है और भारत आई है। अगर हमारी सुरक्षा एजेंसियों द्वारा सीमा को क्लीन चिट मिलती है और उसे भारत की नागरिकता मिल जाती है, तो सीमा का पार्टी में स्वागत किया जाएगा। बाबा साहेब का बनाया हुआ कानून है कि जिसको भारत की नागरिकता है वो कहीं भी चुनाव भी लड़ सकता है। 

यह भी पढ़ें : प्रधानमंत्री समस्तीपुर मंडल के 12 स्टेशनों के आधुनिकीकरण कार्य का करेंगे शिलान्यास

संबंधित समाचार