Farrukhabad: गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर सफाई करके लौट रहे कर्मचारी की हादसे में मौत, पत्नी बोली- एकलौते कमाने वाले थे

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में सड़क हादसे में कर्मचारी की मौत।

फर्रुखाबाद में गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर सफाई करके लौट रहे कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। अमृतपुर थान क्षेत्र में रविवार को देर रात सफाई करके बाइक से लौट रहे सफाई कर्मी की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई। वह शासन स्तर से चलाए गए सफाई अभियान के तहत सफाई करके लौट रहा था।

अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव नगला हूसा का रहने वाला वीरपाल (47)पुत्र सत्यपाल भुवनपुर ताजपुर में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत था। गांधी जयंती से पहले 1 अक्टूबर को चलाये गए सफाई अभियान में शामिल होकर वह देर रात बाइक से घर जा रहा था। सफाई कर्मी मंझा की मड़ैया कलेक्टरगंज से गुजर रहा था, उसी समय अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

आनन-फानन में परिजन लोहिया अस्पताल ले कर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पत्नी सविता ने बताया कि उसका पति ही एकलौता कमाने वाला था। वह अपने पीछे एक बेटा और एक अविवाहित बेटी छोड़ गए। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

संबंधित समाचार