बस्ती: आर्य समाज के कार्यक्रम में बोले सीएम योगी, कहा- महार्षि दयानंद सरस्वती ने हमेशा हिंदू हित में काम किया
बस्ती। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को बस्ती पहुंचे। इस मौके पर यहां के आर्य समाज नया बाजार बस्ती में स्थापना के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित किया। इस मौके पर सीएम योगी ने आर्य समाज के जीवन मू्ल्यों की भुरि-भुरि प्रशंसा की। आर्य समाज के बारे में सीएम योगी ने कहा कि जब वो आर्य समाज की बात करते हैं तो देश की आजादी के समय में हुए इनके कार्यों की याद आने लगती है। उन्होंने आर्य समाज के संस्थापक महार्षि दयानंद सरस्वती को भी याद किया।
उन्होंने कहा कि महार्षि दयानंद सरस्वती द्वारा स्थापित आर्य समाज ने हमेशा से भारत के वैदिक धर्म की बात की है। मुगल कालखंड और अंग्रेजी काल खंड के समय में आर्य समाज ने तमाम दिक्कतों के बाद भी हमेशा से हिंदू धर्म की भलाई के लिए काम किया है। सनातन धर्म में व्यापत धुआधूत और अन्य विसंगतियों के लिएआर्य समाज हमेशा से ही काम करता रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में भी महार्षि दयानद सरस्वती ने बहुत काम किया। उन्होंने अपने काल खंड में कई डीएवी कालेज बनवाए थे।
महार्षि दयानंद सरस्वती के 200वीं जयंति को पूरा भारतवर्ष उन्हें याद कर रहा है। आर्य समाज ने ही पहली बार आजादी के बाद और पहले स्वदेशी का अभियान चलाया था। महान स्वतंत्रता सेनानी राम प्रसाद बिस्मिल जी भी आर्य समाज की देन थे। उन्होंने कहा कि आर्य समाज अपने संस्थापक की 200वीं जयंती मना रहा है। आर्य समाज बिना भेदभाव के समाज में काम करता है।
देश की समस्त समस्याओं पर आर्य समाज हमेशा से ही काम करता रहा है। महार्षि दयानंद सरस्वती ने ही भारत में घर वापसी का सबसे पहले काम किया था। आधुनिक शिक्षा का भी काम महार्षि दयानंद सरस्वती ने किया था। आर्य समाज बस्ती के इस कार्यक्रम का वो तहे दिल से शुक्रिया अदा करते हैं। उन्होंने कहा कि 1995 में पहली बार वो आर्य समाज के एक कार्यक्रम में आएथे। तब भी उन्हें बहुत सम्मान दिया गया था। उन्होंने कहा कि 200 वर्षों की महार्षि दयानंद सरस्वती की जतंति पर बस्ती आकर वो गर्व की अनुभूति कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: 'हथकड़ियां दूर नहीं हैं', भाजपा ने संजय सिंह के आवास पर ईडी के छापों के बाद केजरीवाल से कहा
