Russia Ukraine War: रूस ने यूक्रेन के कई इलाकों पर साधा निशाना, किए ड्रोन हमले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कीव। रूस ने बृहस्पतिवार तड़के एक और बड़े हमले में यूक्रेन के कई इलाकों पर ड्रोन से निशाना साधा। यह हमला ऐसे वक्त हुआ है जब यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की लगभग 50 यूरोपीय नेताओं के शिखर सम्मेलन में पश्चिमी सहयोगियों का समर्थन जुटाने के लिए स्पेन के दौरे पर हैं। यूक्रेन की वायुसेना ने कहा कि देश की वायु सुरक्षा ने 29 ईरानी निर्मित ड्रोन में से 24 को नाकाम कर दिया। 

ये ड्रोन रूस ने दक्षिणी ओडेसा, मायकोलाइव और किरोवोह्राद क्षेत्रों में दागे थे। यूक्रेन के अधिकारियों ने जानमाल के किसी नुकसान की तत्काल कोई जानकारी नहीं दी है। यह हमला तब हुआ जब जेलेंस्की यूरोपीय राजनीतिक समुदाय (ईपीसी) के एक शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए दक्षिणी स्पेन के ग्रेनाडा पहुंचे। 

इसका गठन फरवरी 2022 में यूक्रेन पर रूस के हमले के मद्देनजर किया गया था। उन्होंने अपने टेलीग्राम चैनल पर एक पोस्ट में कहा, “हमारे लिए अहम बात विशेष रूप से सर्दियों से पहले वायु रक्षा प्रणाली को मजबूत करना है और भागीदारों के साथ नए समझौतों का आधार पहले से ही मौजूद है।” पिछली सर्दियों के दौरान, रूस ने लगातार मिसाइल और ड्रोन हमलों से यूक्रेन की ऊर्जा प्रणाली और कई अन्य महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया, जिससे पूरे देश में लगातार बिजली कटौती शुरू हो गई। 

ये भी पढ़ें:- फुकुशिमा परमाणु संयंत्र ने समुद्र में संशोधित रेडियोएक्टिव जल की दूसरी खेप छोड़ी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म