'यह तो सिर्फ शुरुआत है, 'हम हमास को तबाह कर देंगे...' इजरायल के PM नेतन्याहू ने दी चेतावनी

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

येरुशलम। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि उनका देश हमास को नष्ट कर देगा, चाहे इसमें कितना भी समय लगे और युद्ध को अंजाम तक पहुंचाकर रहेगा। नेतन्याहू ने शुक्रवार की रात अपने संबोधन में कहा, “यह तो बस शुरुआत है। हमारे दुश्मनों को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी और इसकी शुरुआत हो गयी है। मैं इससे अधिक कुछ नहीं कहूंगा। यह तो बस शुरुआत है।”

विपक्ष के प्रमुख नेता येयर लैपिड ने शबात के दौरान अपने संबोधन में इजरायलियों पर चिंता जातते हुए कोई नई जानकारी नहीं देने के लिए प्रधानमंत्री नेतन्याहू पर हमला किया। लैपिड ने आरोप लगाया, “इजरायल के प्रधानमंत्री शुक्रवार रात को एक असामान्य बयान देकर पूरे देश को कैसे उन्माद में डाल सकते हैं। जिसमें बंधकों, उत्तर की ओर से निकासी पर कुछ नहीं बोला जाएगा कहा।”

 उन्होंने कहा कि एक प्रधानमंत्री को तब तक ऐसे बयान नहीं देने चाहिए जब तक कि उनके पास नई पुष्ट जानकारी न हो। नेतन्याहू ने अपने संबोधन पर इस बात पर भी जोर दिया कि अमेरिकी विदेश मंत्री लॉयड ऑस्टिन के साथ बातचीत के माध्यम से इजरायल में अमेरिकी आपूर्ति के साथ ‘लड़ाई जारी रखना सुनिश्चित कर रहा है।’

1900 लोगों की मौत, 32000 से ज्यादा घर क्षतिग्रस्त
गाजा पट्टी में अब तक 1900 लोगों की मौत हो चुकी है। 7696 लोग घायल हैं। वहीं इजरायल में 1300 मौतें हुई हैं। घायलों की संख्या 2800 के पार पहुंच चुकी है। हमास के आतंकियों ने 120 इजरायली लोगों को बंधक बना रखा है। इस युद्ध की वजह से गाजा पट्टी में 4 लाख 23 हजार लोगों को घरबार छोड़कर भागना पड़ा है। 32000 से ज्यादा घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। 1791 मकान ऐसे हैं जो अब रहने के काबिल नहीं बचे हैं। युद्द में आंतकियों के साथ साथ आम नागरिकों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। हमले में हमास के कई ठिकाने नेस्तोनाबूत हो गए हैं। लेकिन अभी भी हमास की ओर से हमले बंद नहीं हुए हैं। हमास के आतंकी हर दिन सैकड़ों रॉकेट इजरायल की ओर दागते जा रहे हैं।

इजरायल में घुसपैठ की कोशिश नाकाम : आईडीएफ 
इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) ने शनिवार को कहा कि उसने लेबनान से देश की सीमा के भीतर घुसपैठ की कोशिश कर रहे एक आतंकवादी समूह को मार गिराया है। आईडीएफ ने कहा, “थोड़ी देर पहले सैनिकों ने एक आतंकवादी सेल की पहचान की जिसने लेबनान से इजरायली क्षेत्र में घुसपैठ करने का प्रयास किया था।” आईडीएफ ने टेलीग्राम पर कहा, “आईडीएफ यूएवी ने आतंकवादी सेल को निशाना बनाया और कई आतंकवादियों को ढेर कर दिया।”

ये भी पढ़ें:- आस्ट्रिया ने देश के 430 से अधिक नागरिकों को इजराइल से निकाला, विदेश मंत्रालय ने किया ऑपरेशन

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Lucknow Fire Tragedy : लखनऊ पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, घटनास्थल का लिया जायजा, पीड़ितों से भी करेंगे मुलाकात
Lucknow Fire Tragedy : अलीगंज कोचिंग सेंटर अग्निकांड में अबतक 18 की मौत, CM ने की हाई लेवल मीटिंग, दो सदस्यीय एसआईटी गठित
Lucknow Fire Tragedy : 14 मिनट में पहुंचीं 22 एंबुलेंस, हादसे के बाद अलर्ट मोड में 108-102 सेवाएं, घायलों को तत्काल ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया
Lucknow Fire Tragedy : ट्रॉमा सेंटर में चीखें, आंसू और टूटते सपने... अपनों की तलाश में भटकते परिजनों की सिसकियों से गूंज उठा परिसर
लखनऊ अग्निकांड : नक्शे से अलग हुआ था निर्माण, फायर एनओसी भी नहीं, जांच में सामने आई बड़ी लापरवाही