राष्ट्रपति भवन से सीधे आपके घर! जानिए कैसे बोली लगाकर आप भी पा सकते हैं शाही तोहफे?
राष्ट्रपति को मिले 300 खास तोहफों की सार्वजनिक नीलामी आज से शुरू हो रही है। बोली लगाने की प्रक्रिया 5 सितंबर 2026 तक खुली रहेगी। नीलामी से मिलने वाली रकम सामाजिक कार्यों में इस्तेमाल की जाएगी।
नई दिल्लीः क्या आपने कभी सोचा है कि राष्ट्रपति को भेंट किया गया कोई खास तोहफा आपके घर की शोभा बढ़ा सकता है? अगर जवाब हां है, तो आपके लिए मौका आ गया है।
राष्ट्रपति को मिले 300 खास तोहफों की सार्वजनिक नीलामी आज से शुरू हो रही है। खास बात यह है कि इन वस्तुओं को हासिल करने के लिए आम लोग भी बोली लगा सकते हैं।
5 सितंबर तक लगा सकते हैं बोली
नीलामी में शामिल पसंदीदा वस्तुओं के लिए 5 सितंबर 2026 तक बोली लगाने का मौका रहेगा। यानी इच्छुक लोग अपनी पसंद की वस्तु चुनकर निर्धारित अवधि के भीतर बोली लगा सकते हैं।
अगर आप भी इस अनोखी नीलामी का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जानकारी ले सकते हैं।
https://twitter.com/rashtrapatibhvn/status/2084874051613561074?s=20
नीलामी से मिलने वाला पैसा कहां जाएगा?
इस नीलामी की खासियत सिर्फ राष्ट्रपति को मिले उपहारों को खरीदने का मौका मिलना नहीं है। इससे मिलने वाली रकम का इस्तेमाल सामाजिक कार्यों के लिए किया जाएगा।
यानी नीलामी में हिस्सा लेने वाले लोग अपनी पसंद की खास वस्तु हासिल करने के साथ सामाजिक कार्यों में योगदान भी दे सकेंगे।
क्यों खास है यह नीलामी?
राष्ट्रपति को देश-विदेश से मिलने वाले उपहारों का अपना अलग महत्व होता है। ऐसे में 300 विशेष उपहारों की सार्वजनिक नीलामी आम लोगों के लिए इन वस्तुओं को करीब से जानने और उनमें से अपनी पसंद की वस्तु के लिए बोली लगाने का अनोखा अवसर है।
नीलामी की अंतिम तारीख: 5 सितंबर 2026
ऑनलाइन बोली: upahaar.rashtrapatibhavan.gov.in
यह भी पढ़ेंः लखनऊ में अब एप बताएगा पेड़-पौधों ने कितनी बढ़ाई ऑक्सीजन, LDA करेगा हरियाली का डिजिटल हिसाब
