मुरादाबाद : कृषि विभाग की ओर से 20 नवंबर तक चलेगा जागरुकता अभियान, ईकेवाईसी न कराने वाले किसानों को किया जा रहा प्रेरित
मुरादाबाद, अमृत विचार। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को जागरुक किया जा रहा है। जिससे किसान अपनी ईकेवाईसी करा लें। इसके लिए ग्रामीण स्तर पर ब्लाक स्तरीय अधिकारी ग्रामीणों को प्रेरित कर रहे हैं। 20 नवंबर तक इसे चलाया जाएगा।
जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ 2 लाख 82 हजार किसान ले रहे है,लेकिन आज भी कुछ किसान ऐसे भी है,जिनको योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है,क्योंकि उन किसानों के कहीं ना कहीं अभिलेखों में कमी है। जिनको ठीक कराया जा रहा है। किसान स्वंय भी ईकेवाईसी कराने में सुस्त हैं और योजना का लाभ नहीं मिल पाता। अब किसानों को नवंबर में 15 वीं किस्त तभी मिलेगी। जब छूटे किसानों की ईकेवाईसी हो जाएगी। क्योंकि अब ईकेवाईसी जरुरी कर दिया गया है।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में किसानों को एक साल में तीन बार में दो-दो हजार रुपये दिए जाते है। उपकृषि निदेशक ऋतुषा तिवारी ने बताया कि ईकेवाईसी जनसेवा केंद्र के माध्यम से करा सकते है। हालांकि शासन ने किसानों के लिए वर्तमान में ईकेवाईसी के लिए एक नई सुविधा और दी है। इसमें किसान अपने स्मार्ट फोन के माध्यम से प्लेस्टोर में जाकर पीएम-किसान एप डाउनलोड कर अपने आधार नंबर के द्वारा अपनी फेसियल ईकेवाईसी करा सकते है। अगर किसी किसान के पास में स्मार्ट फोन नहीं है,तो वह अपने परिवार में किसी दूसरे सदस्य की मदद ले सकता है। योजना के नोडल अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि 20 नवंबर तक ग्राम पंचायत स्तर पर जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है।
ये भी पढे़ं : मुरादाबाद: डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन पर आ गया ट्रक, सामने से आ रही दो डीसीएम भी भिड़ी, चालक की मौत
