बाबा मोहन दास तपोभूमि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, जिला मंत्री अभिषेक यादव ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी के ग्राम बस्ती संपर्क अभियान के अंतर्गत बाबा बाजार मंडल की कसारी ग्राम सभा स्थित संत शिरोमणि बाबा मोहन दास तपोभूमि परिसर में मंगलवार को स्वच्छता एवं जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

cats

इस दौरान स्वच्छता अभियान चलाकर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई की गई तथा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इसके उपरांत आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में  मुख्य अतिथि भाजपा के जिला मंत्री अभिषेक यादव ने बुद्धिजीवी एवं गणमान्य नागरिकों को सम्मानित करते हुए उनसे संवाद स्थापित किया।  

32

अभिषेक यादव ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभार्थियों से संपर्क किया गया और उनके अनुभव भी साझा किए गए। कार्यक्रम में भाजपा के मंडल अध्यक्ष राकेश तिवारी, संयोजक श्रवण सिंह, बूथ अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव एवं माता बदल पांडेय सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार