Earthquake : वानुअतु द्वीप समूह में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 5.8 तेज रही तीव्रता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पोर्ट-विला। दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित द्वीप राष्ट्र वानू आतू में शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किये गये। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज ने आज यह जानकारी दी। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.8 आंकी गयी। भूकंप से जान-माल के नुकसान की फलहाल कोई सूचना नहीं है। भूकंप का केंद्र 20.42 डिग्री दक्षिण अक्षांश और 169.27 डिग्री पूर्वी देशांतर में जमीन की सतह से 10 किमी की गहराई में स्थित था।

सोलोमन द्वीप में 5.8 तीव्रता का भूकंप
सोलोमन द्वीप में शुक्रवार को 00:41बजे (जीएमटी) पर 5.8 तीव्रता का भूकंप आया। जीएफजेड जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज ने यह जानकारी दी। जीएफजेड ने बताया कि भूकंप का केंद्र 10.0 किमी की गहराई के साथ, शुरू में 8.37 डिग्री दक्षिण अक्षांश और 157.20 डिग्री पूर्वी देशांतर पर निर्धारित किया गया है।

ये भी पढ़ें:- वज़न-समावेशी स्वास्थ्य देखभाल : सिर्फ कैलोरी पर नजर रखना जरूरी नहीं!

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज