अनंत सूत्र: गणतंत्र दिवस परेड में कर्तव्य पथ पर 1,900 साड़ियां की गई प्रदर्शित, महिलाओं का मोहा मन

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कर्तव्य पथ पर निकाली गई प्रत्येक झांकी एक से बढ़कर एक थी लेकिन ‘‘अनंत सूत्र’’ नाम की एक विशेष प्रदर्शनी ने प्रत्येक महिला का मन मोह लिया। इसमें देश के हर कोने की कुल 1,900 साड़ियां प्रदर्शित की गई ।

केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार ‘अनंत सूत्र’ साड़ी के प्रति सम्मान को समर्पित है। ये साड़ी फैशन जगत को भारत का शानदार उपहार है। कर्तव्य पथ पर लगभग 1,900 साड़ियां लकड़ी के फ्रेम में ऊंचाई पर लगायी गयी थीं। इसमें क्यूआर कोड भी दर्शाए गए थे जिन्हें स्कैन करके बुनाई और कढ़ाई के बारे में जानकारी एकत्र की जा सकती थी। ये प्रदर्शनी बुनकरों और कलाकारों की कला को प्रदर्शित करने के लिए लगाई गई थी। इसमें एक साड़ी 150 वर्ष पुरानी थी।

ये भी पढ़ें- RSS के हाथों की कठपुतली की तरह व्यवहार कर रहे PM मोदी: खड़गे

संबंधित समाचार