हरदोई: कार की टक्कर से टूट कर गिरे बिजली के पोल से टकराया बाइक सवार, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। वैगन आर की टक्कर लगने से टूट कर सड़क पर गिरे पड़े बिजली के पोल से टकरा कर ज़ख्मी हुए बाइक सवार की मौत हो गई। बाइक सवार बारात में शामिल होने के बाद वापस लौट रहा था। हादसे में उसकी मौत की खबर सुनकर उसके घर में कोहराम मच गया।

बताया गया है कि सुरसा थाने के जगतपुरवा निवासी संदीप पुत्र संतोष रविवार की शाम को अपनी वैगन-आर कार से रिश्तेदारों को सुरसा तिराहा छोड़ कर वापस गांव जा रहा था,उसी बीच सथरी पुलिया के पास उसकी कार बिजली के पोल से टकरा गई,जिससे पोल सड़क पर गिर पड़ा, उधर सहिमापुर निवासी 27 वर्षीय अजीत कुशवाहा पुत्र रघुनाथ कुशवाहा जगतपुरवा में एक शादी में शामिल हो कर देर रात को अपनी बाइक से घर जा रहा था।

सथरी पुलिया के पास पहुंचते हई वह गिरे पड़े पोल से टकरा कर बुरी तरह से ज़ख्मी हो गया।  इसका पता होते ही वहां पहुंची पुलिस ने उसे एम्बुलेंस-108 से उसे इलाज के लिए मेडिकल कालेज पहुंचाया,लेकिन वहां पहुंचनें से पहले ही अजीत कुशवाहा की मौत हो गई। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:-स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा को दिया बड़ा झटका, बनाई नई पार्टी, झंडा और नाम किया लांच!

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज