सुलतानपुर: छुट्टी पर घर आये फौजी को कार ने मारी टक्कर, मौत, परिवार में कोहराम

चचेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए आए थे धीरेन्द्र कुमार गुप्ता आए थे घर, तीनों भाई हैं फौजी

सुलतानपुर: छुट्टी पर घर आये फौजी को कार ने मारी टक्कर, मौत, परिवार में कोहराम

घर में थे सबसे बड़े, पिता भी रहे हैं फौज में

सुलतानपुर, अमृत विचार। काम से जिला मुख्यालय आया फौजी काम निपटा कर बाइक से घर लौट रहा था। तभी तेज व अनियंत्रित कार ने ठोकर मार दी। जिसमे फौजी गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उन्हें घायल अवस्था में मेडिकल कालेज लाए, जहा चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फौजी की मौत की सूचना मिलते ही परिजनो में कोहराम मच गया।

बंधुआकला थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव निवासी संगम लाल गुप्ता के 30 वर्षीय पुत्र धीरेन्द्र कुमार गुप्ता शुक्रवार की सुबह मोटरसाइकिल से जिला मुख्यालय किसी काम से आए थे। काम निपटा कर वह दोपहर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। अभी वह लखनऊ वाराणसी राजमार्ग के हसनपुर गुमटी के पास पहुंचे ही थे कि एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने उन्हें ठोकर मार दी। जिसमे धीरेन्द्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन धीरेन्द्र कुमार को मेडिकल कालेज लाए। जहां मौजूद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। धीरेन्द्र के मौत की जानकारी मिलते ही परिजनो में कोहराम मचा हुआ है।

बताते चलें कि मृतक धीरेंद्र कुमार के पिता संगमलाल रिटायर्ड फौजी हैं। वहीं उनके तीनों बेटे धीरेंद्र कुमार 30वर्ष, रविन्द्र कुमार 26 वर्ष, राहुल कुमार 23 वर्ष भी फौज में है। मृतक धीरेन्द्र कुमार गुप्ता राजस्थान के बीकानेर में तैनात थे। चचेरी बहन की शादी 2 मार्च को थी उसी में सम्मलित होने तीनो भाई घर आए थे। दोनों छोटे भाई ड्यूटी पर लौट गए थे। धीरेन्द्र कुमार घर पर ही रुके थे। मृतक के एक तीन वर्षीय पुत्री साम्भवी है, वही पत्नी बाविता शिक्षिका है। धीरेंद्र कुमार की मौत से माता पिता व पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है।

बंधुआ कला थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित वाहन कब्जे में है। विधिक कार्रवाई की जा रही है। 

यह भी पढे़ं: गोंडा: ग्रामीणों संग सारस की अनोखी दोस्ती, गांव में ही रहता है और डिमांड पर करता है डांस, देखें वीडियो