लखनऊ: दबंगों ने शख्स पर बोला हमला, सिविल अस्पताल में चल रहा इलाज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी लखनऊ के टुडियागंज इलाके में एक शख्स पर शनिवार को दबंगों ने जानलेवा हमला बोल दिया। जिससे शख्स को गंभीर चोटें आई है। शख्स को गंभीर हालत में डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि पुलिस ने इस तरह की किसी घटना से इंकार किया है।

दरअसल, कवि तिवारी नाम का शख्स अपनी पत्नी के साथ शनिवार शाम चंद्रिका देवी मन्दिर दर्शन करने जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में दबंगों ने टुडियागंज ओवरब्रिज पर घेर लिया और हमला बोल दिया। हमले में कवि तिवारी को गम्भीर चोट आई है। कवि तिवारी की पत्नी क्षमा तिवारी की माने तो वहां से भाग कर हम लोगों ने जान बचाई है।

आरोपित इलाके के दबंग हैं और वह पिछले काफी समय से जान से मारने की धमकी दे रहे थे। बताया जा रहा है कि हमला करने वाले लोग बाजारखाला थाना क्षेत्र स्थित मेहंदी गंज के ही रहने वाले हैं। अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी ने बताया कि यह पूरा प्रकरण मंदिर विवाद से जुड़ा हुआ है।

जिसके चलते कवि तिवारी पर हमला हुआ है। वहीं बाजार खाला पुलिस के मुताबिक इस घटना की जानकारी फोन कर दी गई है। जांच करने पर घटना से संबंधित कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। यदि कोई साक्ष्य मिलता है तो उचित कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-Video: सास को दिल दे बैठी बहू, शारीरक संबंध बनाने को करती है मजबूर, पीड़िता ने प्रशासन से लगाई मदद की गुहार

संबंधित समाचार