हरदोई: ट्रैक्टर की टक्कर से खाई में पलटी कार, दो युवक जख्मी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। हरदोई-पिहानी रोड पर भूरा टीकुर के पास ट्रैक्टर की टक्कर से लग्जरी कार खाईं में पलट गई, जिससे उस पर सवार लखीमपुर के दो युवक ज़ख्मी हो गए। शनिवार को हुए हादसा होने से वहां इकट्ठा हुई तमाशबीनों की भीड़ से सड़क पर जाम जैसे हालात पैदा हो गए।

बताया गया है कि शनिवार टाटा नेक्सन कार नंबर यूपी-31/बीवाई/5412 हरदोई-पिहानी रोड पर लखीमपुर की तरफ जा रही थी,उसी बीच भूरा टीकुर गांव की मोड़ पर सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने कार में टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार कई बार पलटी मारते हुए खाईं में जा गिरी,हादसे में कार सवार दो युवक जो कि लखीमपुर के बताए गए है। 

हादसा होने की खबर सुनते ही वहां तमाशबीन लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई,जिससे वहां जाम जैसे हालात बन गए। उसके बाद वहां पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर और कार को रास्ते से हटवाया,उसके बाद आवा-जाही बहाल हो सकी।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: बहन की फावड़े से काटकर हत्या, भाई का फंदे से लटकता मिला शव, इलाके में सनसनी

 

संबंधित समाचार