लखनऊ: कन्फर्म टिकट के साथ IRCTC लेकर आया है नैनीताल रेल यात्रा पैकेज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीक सीजन में उठाएं नैनीताल का लुफ्त चिलचिलाती गर्मी से मिलेगी राहत

लखनऊ, अमृत विचार। इंडियन रेलवे टूरिज्म कॉरपोरेशन आईआरसीटसी कंफर्म टिकट के साथ इस बार  नैनीताल रेल यात्रा का पैकेज लेकर आया है। बता दें कि गर्मी के दौरान जहां पर्यटक सरोवर नगरी नैनीताल का लुत्फ उठा सकेंगे वहीं उन्हें चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलेगी।
 
लखनऊ आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि प्रत्येक गुरुवार को तृतीय वातानुकूलित इकॉनमी श्रेणी मे आरक्षित बर्थ  के साथ आईआरसीटीसी नैनीताल रेल यात्रा पैकेज संचालित करने जा रहा है जोकि 4 रात्रि 5 दिनों का है। इस पैकेज में पर्यटकों को तृतीय वातानुकूलित इकॉनमी श्रेणी मे स्थायी रेल आरक्षण के साथ साथ यात्रा के दौरान 3 स्टार होटल ;नैनीताल में तीन दिनों की ठहरने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
 
पैकेज की सुविधाएं  तृतीय वातानुकूलित इकॉनमी  श्रेणी की ट्रेन टिकट,लखनऊ, काठगोदाम लखनऊ । काठगोदाम से नैनीताल होटल आने जाने के लिए नॉन एसी वाहन की सुविधा । होटल में  तीन रात्रि रुकने के साथ सुबह का नाश्ता रात्रि का भोजन भी शामिल है । पर्यटक नैनीताल के अलावा मुक्तेश्वर भीमताल का भ्रमण कर सकेंगे ।
 
पैकेज में एक व्यक्ति के ठहरने पर पैकेज का मूल्य रु 30780/- है । दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर प्रति व्यक्ति पैकेज का मूल्य रु 17475/- है । तीन व्यक्तियों की एक साथ रहने पर प्रत्येक व्यक्ति पैकेज मूल्य रु 13905/-  है।
 
 
 

संबंधित समाचार