AGM ने किया वाराणसी जंक्शन स्टेशन का निरीक्षण, बढ़ेंगी ये सुविधाए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के वाराणसी जंक्शन स्टेशन का शनिवार को नई दिल्ली से वाराणसी पहुंचे उत्तर रेलवे के एजीएम एके सिंघल ने स्टेशन का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं और विकास कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने वाराणसी जंक्शन स्टेशन की रेल संचालन कार्यप्रणाली से अवगत हुए। उन्होंने यात्री सुविधाओं के आधुनिकीकरण और यात्री हितों के संबंध में किए जाने वाले कार्यों को भी परखा साथ ही स्टेशन पर स्थापित कार्यालयों की कार्यपद्धति को देखा।

अपर महाप्रबंधक ने यात्री लाउंज,रेलवे ट्रिब्यूनल कोर्ट,पावर केबिन, लोको पॉयलेट लॉबी एवं रनिंग रूम,प्लेटफार्म एवं परिसर, सहित सभी कार्यस्थलों की निरीक्षण कर यात्री सुविधा बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने काशी स्टेशन पहुंचकर स्टेशन को विकसित किए जाने के संबंध में किए जाने वाले कार्यों की प्रगति को भी परखा एवं इनकी समीक्षा करते हुए संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश पारित किए।

अपर महाप्रबंधक ने रेलवे के परिप्रेक्ष्य में  वाराणसी नगर की महत्ता का उल्लेख करते हुए यात्री संतुष्टि, संरक्षा समयबद्धता के साथ रेल परिचालन करने एवम स्टेशन को  नवीन सुख सुविधाओं से सुसज्जित करने की बात प्रमुखता से कही। आज के इस निरीक्षण कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक,वाराणसी लाल चौधरी,स्टेशन निदेशक वाराणसी गौरव दीक्षित समेत अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-Video: सास को दिल दे बैठी बहू, शारीरक संबंध बनाने को करती है मजबूर, पीड़िता ने प्रशासन से लगाई मदद की गुहार

संबंधित समाचार