लखनऊ: कहासुनी के बाद युवक की पिटाई कर छीन चेन, सीसीटीवी में कैद हुई घटना, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। विकासनगर थाना अंतर्गत एक चाय के स्टॉल पर मैगी खाने गए युवक की दबंगों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद दबंगों ने युवक की पिटाई कर उसकी चेन छीन लगी। हालांकि, घटनास्थल के पास लगे एक सीसीटीवी कैद में पूरी घटना कैद हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अलीगंज सेक्टर- एम निवासी रजत चौधरी शुक्रवार रात करीब 12.30 बजे मैगी खाने के लिए एक पेट्रोल पंप के पास चाय के स्टॉल पर पहुंचे थे। जल्दी मैगी बनाने को लेकर चाय विक्रेता उसकी कहासुनी हो गई थी। इसके बाद कुछ अज्ञात लोग वहां पहुंचे और पीड़ित को पीटने लगे। मारपीट के दौरान दबंगों ने पीड़ित के गले से सोने की चेन छीन ली।

यह पूरी घटना पेट्रोल पंप के पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। शनिवार सुबह से सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीड़ित ने थाने में तहरीर दी थी, लेकिन कुछ देर बात दोनों पक्षों में समझौत हो गया।

यह भी पढ़ें:-Video: सास को दिल दे बैठी बहू, शारीरक संबंध बनाने को करती है मजबूर, पीड़िता ने प्रशासन से लगाई मदद की गुहार

संबंधित समाचार