हरदोई में शराब के नशे में भिड़े लोग,एक की मौत-5 घायल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। होली की हुड़दंग के बीच की गई शराबखोरी में झगड़ा हो गया,जिसमे कई लोग ज़ख्मी हो गए।सिर में चोंट पहुंचने से ज़ख्मी युवक को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया,जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मामला हरियावां थाने के बेरिजोर गांव का बताया गया है।पुलिस हर एक पहलू से जांच करने में जुटी है।

बताया गया कि बेरिजोर गांव में होली के दूसरे दिन शराब खोरी के चलते झगड़ा हो गया। झगड़े में गांव के विनोद,धीरू,सतीश और धालेन्द्र ने 45 वर्षीय राम विशुन पुत्र गजराज के ऊपर लाठियों से हमला कर दिया। राम विशुन की पिटाई होती देख कर उसका पुत्र विनीत, छोटा भाई चतुरपाल,भतीजा रामकरन,ब्रजेश और इंदीवर बचाने पहुंचे,हमलावरों ने उन्हे भी नहीं छोड़ा। सभी को ज़ख्मी करने के बाद हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। 

बताते है कि हमले में  राम विशुन के सिर में काफी गहरी चोंट पहुंची। उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया,जहां बुधवार की रात में उसकी मौत हो गई। राम विशुन के परिवार में उसकी पत्नी किरन,दो बेटे विनीत और छोटू के अलावा एक बेटी है। राम विशुन दो भाइयों में बड़ा था। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एक पहलू से जांच की जा रही है। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें -Video बहराइच: कड़ी मशक्कत के बाद पिंजड़े में कैद किये गए हमलावर भेड़िए,15 दिनों में कई लोगों को बनाया शिकार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा