गोंडा: CM Security में तैनात सिपाही के घर लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा, अमृत विचार। मुख्यमंत्री सुरक्षा में तैनात सिपाही के घर लाखों चोरी हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। डॉग स्क्वायड टीम ने भी जांच शुरू कर दी है। कोतवाली नगर अंतर्गत नाथनगर बड़गांव के रहने वाले यशवंत सिंह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सुरक्षा में तैनात हैं। वह पुलिस महकमे में आरक्षी के पद पर तैनात हैं। बीती रात उनके रिश्तेदारी में शादी थी। पूरे परिवार के साथ वह बाराबंकी गए हुए थे। एक व्यक्ति उनके बगल का घर में सो रहा था। जिसको बता कर गए थे। उसने सूचना दी कि घर का ताला टूटा हुआ है और चोरी हो गई है। 

पीड़ित सिपाही के मुताबिक 15 -16 लाख रुपये गहना व दो लाख नगद की चोरी हुई है। सूचना पर क्षेत्राधिकारी सदर नगर कोतवाल, व चौकी इंचार्ज ने पहुंच कर जांच शुरू कर दी। डॉग स्क्वायड की टीम ने भी जांच की है। नगर कोतवाल राजेश सिंह ने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है। जल्दी खुलासा किया जाएगा।

ये भी पढ़ें -सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी मामला: अनमोल बिश्नोई के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी

संबंधित समाचार