लखनऊ: एटीएम मशीन हैंग करने का प्रयास कर रहा युवक पकड़ा, साथी फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी के ठाकुरगंज इलाके में शुक्रवार को एटीएम बूथ में घुस मशीन में प्लास्टिक की स्ट्रिप फंसा हैंग करने का प्रयास कर रहे एक युवक को पकड़ लिया जबकि उसका साथी फरार हो गया।

थाना अंतर्गत कैंपबेल रोड पर इंडियावन बैंक का एटीएम है। शुक्रवार रात एक युवक एटीएम मशीन में छेड़छाड़ कर रहा था। उसका साथी बाहर नजर रखे हुए था। लोगों ने यह देख पुलिस को सूचना दी। बालागंज चौकी इंचार्ज सीमा यादव टीम के साथ पहुंचे और एक युवक को पकड़ लिया, जबकि उसका साथी भाग निकला। इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया गिरफ्तार आरोपी की पहचान मलिहाबाद निवासी अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें -लखनऊ: मरीज से वसूली के आरोपी डॉक्टर पर धमकाने का आरोप, जानें पूरा मामला

संबंधित समाचार