हरदोई: घर में घुसे प्रेमी ने प्रेमिका के पति के ऊपर चाकू से किया हमला, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। रात के अंधेरे में घर में घुसे प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के पति के ऊपर चाकू से हमला कर उसे बुरी तरह से ज़ख्मी कर दिया। शोर होने पर और लोग भी जाग गए और उन्होंने हमलावर प्रेमी को चाकू के साथ पकड़ कर उसे बंधक बना लिया। जिसे वहां पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। 

बताया गया है कि साण्डी कस्बे के मोहल्ला सराय मुल्ला गंज निवासी अजय पुत्र गंगाराम वहीं के मोहल्ला तकिया निवासी अरबाजझ पुत्र शमशाद का खेत बटाई करता था और फिर दोनों साथ-साथ पल्लेदारी करने लगे। उसी के चलते दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई और एक-दूसरे के घर आने-जाने लगे। अजय के घर आ-जा रहे अरबाज़ की उसकी पत्नी से ऐसी बातचीत शुरु हुई कि दोनों एक-दूसरे के प्रेमी बन बैठे। 

अजय के भाई गुड्डू से अरबाज का अक्सर घर आ कर बैठना और उसकी भाभी से हंसी-ठिठोली करना बर्दाश्त नहीं हुआ तो उसने उसे पीट दिया था, लेकिन फिर भी अरबाज बाज नहीं आया। रविवार की आधी रात में अजय नींद से जागा तो उसने दरवाजा खुला देखकर मोबाइल की टार्च जलाई।

उसी बीच घर के अंदर छिपे बैठे अरबाज ने उसके ऊपर चाकू से वार कर दिया। वार होते ही अजय के चीखने की आवाज सुन कर उसके घर वाले जाग गए और उन्होनें हमलावर अरबाज को चाकू के साथ पकड़ कर उसे बंधक बना लिया। उसके बाद वहां पहुंची पुलिस को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:-कन्नौज में सपा ने खेला बड़ा दांव: तेज प्रताप यादव को बनाया उम्मीदवार, बलिया से सनातन पांडेय को दिया टिकट

संबंधित समाचार