लखीमपुर खीरी: युवती का शादी से इंकार...भड़के युवक ने रिलेशनशिप में खीचें फोटो किए वायरल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। रिलेशनशिप में एक युवक ने युवती को बहला फुसलाकर उसके फोटो खींचे। अब उस पर शादी करने का दबाव बना रहा है। युवती ने जब शादी करने से इंकार कर दिया तो आरोपी भड़क गया। उसने युवती के खींचे गए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने शुरू कर दिए। आरोप है कि अगर शादी नहीं की तो वह लगातार फोटो वायरल करता रहेगा। परेशान युवती ने थाना फूलबेहड़ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस छानबीन कर रही है। 

थाना फूलबेहड़ की एक युवती ने बताया कि पुलिस चौकी अलीगंज के गांव चुरईपुरवा निवासी आनंद राव उसके साथ रिलेशनशिप में था। उसने उसे बहला फुसलाकर अश्लील फोटो खींच लिए। अब वह शादी करने का दबाव बना रहा है। जब शादी करने से इंकार किया तो आरोपी उनकी फोटो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों पर वायरल कर रहा है। 

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी कहता है कि यदि शादी उसके साथ नहीं करोगी तो वह फोटो लगातार वायरल करता रहेगा। इससे पीड़िता और उसके परिवार के लोग काफी परेशान हैं। पीड़िता परिवार के लोगों के साथ थाना फूलबेहड़ पहुंची और पुलिस को तहरीर देकर पूरी बात बताई। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक आलोक धीमान ने बताया कि जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: किशोरी से की बर्बरता, मनचले ने चेहरे पर लोहे की पतली छड़ से लिखा अपना नाम 

संबंधित समाचार