लखीमपुर-खीरी: किशोरी से की बर्बरता, मनचले ने चेहरे पर लोहे की पतली छड़ से लिखा अपना नाम 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

DEMO IMAGE

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार: थाना धौरहरा क्षेत्र में एक 16 वर्षीय किशोरी से बर्बरता करने और छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। किशोरी की मां का आरोप है कि आरोपी ने उसकी बेटी की चेहरे पर लोहे की पतली छड़ से अपना नाम लिख दिया और छेड़छाड़ की। एएसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

किशोरी की मां ने बताया कि घटना 19 अप्रैल की सुबह करीब 11:30 बजे की है। उसकी बेटी परचून की दुकान पर सामान लेने गई थी। जब वह वापस आ रही थी। तभी रास्ते में गांव के ही एक युवक ने उसको उठा लिया और अपने घर में तीन दिन बंद करके बेटी को शारीरिक यातनाएं दीं। बेटी जब घर नहीं पहुंची तो वह उसकी तलाश कर रहीं थी।

 तीसरे दिन शाम को किसी तरह से चंगुल से छूटी पुत्री घर पहुंची। उसकी मां का कहना है कि जब उन्होंने बेटी से पूछताछ की तो उसने घटना की जानकारी दी और बताया कि उसके चेहरे पर लाइटर से लोहे की पतली छड़ गर्म कर आरोपी ने अपना नाम लिख दिया है। इसपर परिजन पीड़ित किशोरी को लेकर थाना धौरहरा पहुंचे और आरापियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 

शुक्रवार को पीड़िता परिवार वालों के साथ एएसपी से मिली और पूरी बात बताईष एएसपी पूर्वी पवन कुमार गौतम के आदेश पर पुलिस ने आरोपी गांव के ही गुड्डू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: नहर में पर्याप्त पानी न आने से नहीं हो पा रही फसलों की सिंचाई, किसान परेशान

संबंधित समाचार