लखीमपुर-खीरी: नहर में पर्याप्त पानी न आने से नहीं हो पा रही फसलों की सिंचाई, किसान परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

DEMO IMAGE

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार: तहसील मितौली क्षेत्र में सिंचाई विभागीय के अधिकारियों की उदासीनता के चलते सीतापुर-रजबहा खण्ड द्वितीय में पानी मानक के अनुरूप न होने के कारण नहर में लगे कुलाबो से पानी नहीं निकल पा रहा है। इससे किसान फसल की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। पानी के कारण उनकी गन्ने की फसल सिंचाई के अभाव में सूख रही है। इससे किसानों में त्राहि त्राहि मची हुई है।

सीतापुर रजबहा खंड द्वितीय में पानी का संचालन तो किया जा रहा है, लेकिन नहर में कुलाबे ऊंचे पर लगे होने के कारण उनमें से पानी ही नहीं निकलता है। जिसके कारण किसान की गन्ने की फसल की सिंचाई नहीं कर पा रहे और फसल पानी के अभाव में खेतों में खड़ी सूख रही है। किसानों का कहना है कि अफसर किसानों का ध्यान नहीं रख रहे हैं। 

किसानों ने बताया कि मात्र एक सप्ताह सीतापुर रजबहा खंड द्वितीय में पानी का संचालन मानक के अनुरूप किया गया था, जिससे कुछ किसानों ने अपनी फसलों की सिंचाई कर ली, लेकिन गरीब किसान अपनी फसलों की सिंचाई नहीं कर पाए।

जब गरीब किसानों के सिंचाई करने का समय आया। तब नहर में पानी का संचालन ही बंद कर दिया गया। लघु सीमांत किसानों में रोष व्याप्त है। किसानों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व डीएम से सीतापुर रजबहा खंड द्वितीय में पानी का संचालन मानक के अनुरूप कराए जाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी: एसपी ने क्रिटिकल व वल्नरेबल मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर देखी व्यवस्थाएं 

संबंधित समाचार