हरदोई: दबंगों पर विधवा महिला को पीटने का आरोप, बाल पकड़कर घसीटा-जांच में जुटी पुलिस 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। बेवजह की तोहमत लगाते हुए झूठे केस में फंसाने की धमकी देते घूम रहे दबंगों ने विधवा के बाल पकड़ कर उसे गलियारे में खी़चते हुए बड़ी बेरहमी से पीट दिया। इसी मामले से जुड़ा 46 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बताया गया है कि साण्डी थाने के सादुल्लापुर की सुमन पत्नी स्व.प्रमोद कुमार मिश्रा ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि शुक्रवार की सुबह उसी के पड़ोसी देवेन्द्र पाठक,शैलेन्द्र पाठक और मयंक पाठक उसके दरवाज़े पर आ कर गाली-गलौज करने लगे। सुमन का कहना है कि आरोपी काफी दबंग है और आए दिन उसके पुत्रो को झूठे केस मे फंसाने की धमकी देते रहते है। शुक्रवार को भी उन्होनें वही किया,उसके विरोध करने पर देवेन्द्र,उसके भाई शैलेन्द्र व देवेन्द्र के पुत्र मयंक ने बाल पकड़ कर उसे गलियारे में खींच लिया और लात-घूंसों से पीटा। इस मामले से जुड़ा 42 सेकेंड के वीडियो में नीले रंग की टी-शर्ट पहने हुए युवक सुमन को पकड़ कर ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। पुलिस का कहना है कि सारे मामले की गहराई से जांच की जाएगी।

ये भी पढ़ें -Hamirpur: बिवांर एसओ पर दरोगा ने फर्जी केस मे फंसाने का लगाया आरोप...पीड़ित ने एसपी से शिकायत कर लगाई गुहार

संबंधित समाचार